Rohit Sharma Virat Kohli Celebrate Video: टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के बाद अब टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। पिछले 4 दिनों से बारबाडोस में तूफान और बारिश के चलते टीम इंडिया फंसी हुई थी, जिसके बाद भारत की तरफ से टीम इंडिया को लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा गया था। फ्लाइट से आते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ काफी मस्ती भी की। वहीं अब रोहित शर्मा और विराट कोहली का ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
BCCI ने शेयर किया खास वीडियो
बीसीसीआई ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी ट्रॉफी को अनबॉक्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे तक ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाते हुए दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारत पहुंची टीम इंडिया, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; देखें Video
फैंस को था ट्रॉफी का इंतजार
भारतीय फैंस को टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल लंबा इंतजार था, जिसको टीम इंडिया ने इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खत्म किया। इसके बाद फैंस को टी20 विश्व कप की ट्रॉफी भारत पहुंचने का इंतजार था, क्योंकि टीम इंडिया बारबाडोस में पिछले 4 दिन से फंसी हुई थी। अब फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो चुका है। टीम इंडिया ट्रॉफी के साथ लौट चुकी है। दिल्ली एयर पोर्ट पर फैंस टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए खड़े थे।
ये भी पढ़ें:- इंडियन क्रिकेट फैंस को मिला बड़ा तोहफा, यहां पर फ्री में लाइव देखेंगे टीम इंडिया का रोड शो
विश्व कप जीतकर रोहित-विराट ने T20I को कहा अलविदा
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिससे फैंस के दिल जरूर टूटे हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब ये दोनों दिग्गज टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: गिल और अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग, जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ किन खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
24 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
52 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines