Top 10 Sports events 2026: साल 2025 खेलों के लिए यादगार साल बना. इस साल कई टीमों ने इतिहास रचते हुए खिताब जीता. भारतीय टीम ने साल 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. इसके बाद आरसीबी ने भी अपना पहला खिताब इस साल ही जीता. वहीं, नवंबर 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप 2025 फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीत लिया. साल 2026 में भी कई बड़े इवेंट होने वाले हैं, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से लेकर फीफा विश्व कप तक शामिल है. आइए आगामी साल में होने वाले 10 टूर्नामेंट पर नजर डालते हैं.
ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे, जिसमें 20 टीमें भाग लेंगी. सभी टीमें अपनी तैयारियों में भी जुट गई हैं.
FIFA वर्ल्ड कप (पुरुष)
मेंस FIFA वर्ल्ड कप भी साल 2026 में खेला जाएगा. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा.
आईपीएल 2026
आईपीएल 2026 की फिलहाल तारीख सामने नहीं आई है. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट की शुरुआत मार्च में हो सकती है. दुनिया की सबसे बड़ी लीग में 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीम में खिलाड़ियों का चयन भी कर चुकी हैं.
विंटर ओलंपिक गेम्स
मिलान, कॉर्टिना और इटली की मेजबानी में विंटर ओलंपिक्स टूर्नामेंट का आयोजन होगा. 6 फरवरी से 22 फरवरी तक टू्र्नामेंट खेला जाएगा.
राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games)
ग्लासगो, स्कॉटलैंड साल 2026 में राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी करेंगे. टूर्नामेंट 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कई देश हिस्सा लेंगे.
विंबलडन (टेनिस)
विंबलडन (टेनिस) को दुनिया में पसंद किया जाता है. दुनिया की चर्चित हंस्तियां इस टूर्नामेंट को देखने के लिए पहुंचते हैं. विंबलडन (टेनिस) की मेजबानी यूके करेगा. 29 जून से 12 जुलाई तक टूर्नामेंट खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलियाई ओपन (टेनिस)
ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस जनवरी 2026 में खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जाएगा.
UEFA चैंपियंस लीग फाइनल
UEFA चैंपियंस लीग फाइनल की जंग 30 मई 2026 को होगी. बुडापेस्ट, हंगरी में टूर्नामेंट खेला जाएगा. फैंस इस मैच का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप भी साल 2026 में जून- जुलाई में खेला जाना है. इस बार महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड करेगा.
विंटर पैरालंपिक गेम्स
6 मार्च से15 मार्च तक विंटर पैरालंपिक गेम्स का आयोजन होगा. मिलान ईटली इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का धमाकेदार T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines