T20 World Cup 2024: श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। इस मैच में श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। साउथ अफ्रीका के सामने श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 77 के स्कोर पर ढेर हो गया। यह लक्ष्य साउथ अफ्रीका के लिए बेहद आसान था, जिसे अफ्रीका ने सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच के बाद श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी ने इस हार का कारण बताते हुए आईसीसी से नाराजगी जताई और बड़ा आरोप भी लगा दिया है। उन्होंने इशारों-इशारों में श्रीलंका के साथ भेदभाव होने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पूर्व दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की Playing 11, इन खिलाड़ियों का काट दिया पत्ता
श्रीलंकाई स्टार ने क्यों जताई नाराजगी
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महेश थीक्षाना ने टी20 विश्व कप के कार्यक्रम को लेकर आईसीसी से कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इशारों कहा है कि श्रीलंका टीम के साथ विश्व कप के कार्यक्रम में भेदभाव किया जा रहा है। खिलाड़ी ने कहा कि हमें होटल से लेकर मैदान तक आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमें अपने चार ग्रुप स्टेज मैच चार अलग-अलग वेन्यू पर खेलना है। श्रीलंका के अलावा सिर्फ नीदरलैंड ही है, जिसे चारों लीग मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेलना है। एक स्थान पर मैच नहीं होने से खिलाड़ियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। हमें वेन्यू पर पहुंचने के लिए एयरपोर्ट पर 8 घंटे का इंतजार करना पड़ा है। इससे हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या IND-IRE मैच में होगी बारिश, मौसम विभाग की आई फाइनल रिपोर्ट
कप्तान भी आईसीसी के फैसले से नाखुश
तीक्षणा ने आगे कहा कि हमारी टीम के खिलाड़ियों को रहने के लिए जो होटल मिले हैं, वह भी वेन्यू से काफी दूर है, जिससे उनको मैदान में अभ्यास करने के लिए जाने में समय लगता है। महेश तीक्षाना ने कहा कि दूरी के कारण हमें अपना अभ्यास भी रद्द करना पड़ा था। बता दें कि श्रीलंका टीम के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने भी इस मामले में आईसीसी से नाराजगी जताई है। उन्होंने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए कहीं न कहीं ICC को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका का अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 7 जून को होने वाला है, ऐसे में हमारे पास मैच के लिए सिर्फ 3 दिनों का वक्त है। इस मैच से पहले भी हमें ठीक से प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिल सकेगा।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines