T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का अभी तक आगाज भी नहीं हुआ है। इससे पहले आईसीसी ने साल 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। आईसीसी ने बताया कि 2 साल बाद 2026 में होने वाला टी20 विश्व कप किस देश की मेजबानी में खेला जाएगा। इसके लिए 2 देशों को चुना गया है, इन दोनों देशों में टी20 विश्व कप 2026 होने वाला है। इसके अलावा इस विश्व कप में कितनी टीमें विश्व कप खेलेगी, सभी टीमें कैसे क्वालीफाई करेगी, आईसीसी ने ये प्रोसेस भी जारी कर दिया है। चलिए आपको टी20 विश्व कप 2026 को लेकर तमाम जानकारी देते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ स्टार! इस खिलाड़ी की खुल सकती है किस्मत
विश्व कप 2026 को लेकर अपडेट
वर्तमान में पूरा देश क्रिकेट के रोमांच में डूबा हुआ है। पिछले महीने के 23 तारीख से फैंस डब्ल्यूपीएल का आनंद ले रहे हैं। 17 मार्च को इसका फाइनल खेला जाएगा, फिर महज 5 दिनों के बाद ही आईपीएल शुरू हो जाएगा। 22 मार्च से आईपीएल का आगाज होने वाला है। करीब 2 महीने तक आईपीएल होने के बाद टी 20 विश्व कप का आगाज हो जाएगा। 1 जून को टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। फिर अगले एक महीने तक क्रिकेट फैंस विश्व कप का लुत्फ उठाएंगे। इससे साफ है कि फैंस के पांचों उंगली घी में डूबे हुए हैं। इस कड़ी में अब आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 को लेकर भी कई अपडेट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दोस्ती-यारी वाला दिया था कैप्शन, अय्यर को टैग कर ट्रोल हुए ईशान किशन
टीमें कैसे करेगी क्वालीफाई
आईसीसी ने बताया कि टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करने वाला है। इस साल भी कुल 20 टीमें विश्व कप खेलेंगी। आईसीसी ने इसका प्रोसेस भी जारी कर दिया है कि सभी टीमें किस आधार पर विश्व कप के लिए सेलेक्ट हो पाएंगी। इस प्रोसेस के अनुसार 20 में से 12 टीमें आईसीसी टी20 रैंकिंग और टी20 विश्व कप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर तय होंगी। 2024 के टी20 विश्व कप की प्वाइंट्स टेबल में जो टीमें टॉप 8 तक रहेगी, वह स्वत: ही क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा 4 टीमें टी20 रैंकिंग के आधार शामिल होगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: तस्वीर एक… मायने अनेक… हार्दिक पांड्या की फोटो ने बढ़ाई MI फैंस की टेंशन
बता दें कि अगर भारत और श्रीलंका आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप 8 में शामिल नहीं भी हो पाती है, तो भी दोनों विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा बाकी जो 8 टीमें बची है, वे सभी रीजनल क्वालीफायर के जरिए क्वालीफाई कर सकेंगी। 2026 के विश्व कप में भी टीमों का सिलेक्शन प्रोसेस 2024 विश्व कप के समान ही है।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
33 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
37 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines