T20 World Cup 2026: मुंबई में जन्मे, वानखेड़े में देखा सपना… अब अमेरिका की जर्सी में मैदान पर वापसी को तैयार ये खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: मुंबई में जन्मे अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में वानखेड़े स्टेडियम में उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सौरभ ने इसे अपने क्रिकेट करियर का एक भावुक पल बताया है.

Saurabh Netravalkar

Saurabh Netravalkar

T20 World Cup 2026, Saurabh Netravalkar: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है, जिसमें कुल 20 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. वहीं, मुंबई में जन्मे USA के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर को उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब वह 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ अपनी टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे. खास बात यह है कि यह वही मैदान है, जहां सौरभ ने एक क्रिकेटर बनने का सपना देखा था और अपने सफर की शुरुआत की थी.

विज्ञापन

मुंबई से की थी क्रिकेट सफर की शुरुआत

34 साल के सौरभ नेत्रवलकर ने साल 2013 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था, जहां उन्हें सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला. इससे पहले वह 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे, लेकिन उन्हें सीनियर टीम में जगह नहीं मिल पाई. इसके बाद क्रिकेट करियर को आगे बढ़ने के लिए सौरभ अमेरिका चले गए.

विज्ञापन

उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की, नागरिकता ली और फिर अमेरिकी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए. सौरभ ने 2015 में अमेरिका जाकर प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल करने का फैसला किया. उस समय उन्हें खुद भी नहीं लगा था कि वे कभी दोबारा क्रिकेट खेलेंगे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. वह अमेरिका की टीम से जुड़ गए और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले.

वानखेड़े में खेलना भावुक पल होगा – सौरभ

सौरभ का कहना है कि जब वह एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में कदम रखेंगे तो भावनाएं जरूर हावी होंगी. इस समय अमेरिकी टीम कोलंबो में अभ्यास कर रही है और वहीं से उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि वानखेड़े में खेलना उनके लिए बेहद खास और भावुक पल होगा.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि वहां पहुंचकर मैं कैसा महसूस करूंगा, लेकिन इतना तय है कि यह पल भावुक होगा. ऐसा लगेगा जैसे जिंदगी का एक पूरा चक्कर पूरा हो गया हो. मैंने मुंबई में क्रिकेट शुरू किया, फिर खेल छोड़कर अमेरिका चला गया और कभी नहीं सोचा था कि दोबारा क्रिकेट, वो भी इंटरनेशनल, खेल पाऊंगा.” सौरभ ने इसे अपने करियर की “दूसरी पारी” बताया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें फिर से मुंबई में खेलने का मौका दिया है, जिससे कई पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Australian Open से नाम वापस लेंगे कैस्पर रूड? टूर्नामेंट के बीच दिया चौंकाने वाला बयान

देश के लिए खेलना चाहता था

वहीं, नेत्रवलकर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने परिवार और दोस्तों के सामने वानखेड़े में खेलने का सपना देखा था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “कुछ हद तक हां. लेकिन मुझे इस तरह से खेलने का मौका मिलेगा इसके बारे में नहीं सोचा था. मैं मुंबई में ही पला-बढ़ा हूं और बचपन से मेरा सपना था कि देश के लिए खेलूं. मैच भी चाहता था कि मैं वानखेड़े में खेलूं. हम अंडर-15 के दिनों से ही वहां ट्रेनिंग करते रहे हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ