T20 World Cup 2026, Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में 102 रनों से बड़ी जीत हासिल कर सुपर-8 में एंट्री कर ली. हालांकि, भारत से हारने के बाद पाकिस्तान केलिए करो या मरो की स्थिति बन गई थी और पूर्व पाक क्रिकेटर खुद अपनी टीम की आलोचना कर रहे थे. वहीं, अब सुपर-8 में पहुंचने के बाद पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने पाक टीम के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है.
पाकिस्तानी टीम के लिए सरफराज अहमद ने किया खास पोस्ट
पाकिस्तान को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताने वाले कप्तान सरफराज अहमद ने पाक टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया. सरफराज ने अपने पोस्ट में लिखा,
“बॉयज, जो हो गया उसको यहीं छोड़ दो, अब सिर्फ आगे देखना है. हमारी स्ट्रेंथ हमारी यूनिटी है. अपनी एबिलिटीज़ पर भरोसा रखो, एक दूसरे को बैक करो और ग्राउंड में 100% दो. जब हम एक टीम की तरह खेलते हैं, हमें कोई रोक नहीं सकता. लेट्स गो आउट, खेल का आनंद लो और पाकिस्तान को गर्व महसूस कराओ. ऑल द बेस्ट टीम पाकिस्तान!” सरफराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर टीम का तगड़ा सेलिब्रेशन, दिलजीत दोसांझ के गाने पर जमकर थिरके क्रिकेटर्स
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का अब तक का सफर
सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत लगातार दो शानदार जीत के साथ की थी. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में 3 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में टीम ने यूएसए को 32 रनों से हराया था. हालांकि, भारत के खिलाफ तीसरे ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाली स्थिति बन गई थी और उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए हर हाल में नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जीत हासिल करना था.
हालांकि, पाकिस्तान की टीम 102 रनों जीत के साथ सुपर-8 का टिकट हासिल करने में कामयाब रही. अब सुपर-8 में पाकिस्तान का सामना 21 फरवरी को न्यूजीलैंड से होगा. इसके बाद पाक टीम 24 फरवरी को इंग्लैंड और 28 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को कम से कम दो मैच जीतने होंगे.
ये भी पढ़ें- PAK क्रिकेटर इमाद वसीम की एक्स वाइफ ने अपने ही पूर्व पति को ‘खूनी’ बताकर लगाई मोहसिन नकवी से गुहार, सुबूत का भी किया दावा!
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines