T20 World Cup 2024: विश्व कप 2024 में यूएसए से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हर तरफ सिर्फ मजाक उड़ रहा है। खुद पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम को खरीखोटी सुना रहे हैं। यूएसए की टीम पहली बार विश्व कप खेल रही है जबकि पाकिस्तान की टीम शुरुआत से विश्व कप खेलती आ रही है और उसके पास यूएसए से ज्यादा अनुभव भी है। फिर भी बाबर आजम की टीम हार गई है। वहीं अब पाकिस्तान की हार पर खाना डिलिवर करने वाली भारतीय कंपनी जोमाटो ने मजे लिए है।
जोमाटो ने शेयर किया मजेदार पोस्ट
यूएसए से मिली हार के बाद पाकिस्तान के मजे लेते हुए जोमाटो मे अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा भाई पाकिस्तान ऐसा प्रदर्शन होगा तो तुम बता दो रविवार को विज्ञापन स्लॉट ले या नहीं? जिसके बाद अब यूजर भी इस पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा एड स्लॉट का तो पता नहीं, डिलीवरी टाइम पर रखना। 9 जून को मनोरंजन और खाना नहीं रुकना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा आजम खान के लिए स्लॉट बनता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: दोबारा चोटिल हुए रोहित…विराट को पिच ने दिया झटका, BCCI ने लिया एक्शन
पाकिस्तान को मिली थी सुपर ओवर में हार
पाकिस्तान को इस मैच में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। सुपर ओवर में यूएसए ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 19 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम सुपर ओवर में 13 रन ही बना सकी थी और यूएसए ने इस मैच को अपने नाम कर लिया था। इस मैच को जीतने के साथ यूएसए की टीम अब ग्रुप में पहले स्थान पर आ गई है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: AFG की जीत से साफ हुआ सुपर-8 का समीकरण, इन 6 टीमों के नाम लगभग तय! 2 के लिए लड़ाई
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका सुपर-8 की रेस से लगभग बाहर! BAN से मिली हार के बाद ग्रुप D की टॉप 2 टीमें तय?
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
31 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
44 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines