T20 World Cup 2024: आगामी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। उससे पहले भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अपना दमखम दिखा रहे हैं। वहीं आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई सेलेक्टर्स टीम इंडिया का ऐलान कर सकते हैं। आईपीएल में जो खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं उनको विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि टी20 विश्व कप 2024 में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो रवींद्र जडेजा और आर अश्विन का पत्ता कट सकता है।
आईपीएल में मचा रहे धूम
आईपीएल 2024 में ये दोनों स्पिन गेंदबाज धमाल मचा रहे हैं। खासकर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे युजवेंद्र चहल खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। युजी चहल अभी तक खेले गए 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। चहल पिछले काफी समय से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं।
वहीं बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी चहल बाहर है लेकिन अब आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से चहल ने बीसीसीआई सेलेक्टर्स को उनके नाम पर चर्चा करने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कुलदीप यादव भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। कुलदीप 3 मैचों में 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
क्या जडेजा-अश्विन का कटेगा पत्ता?
आर अश्विन को शुरुआती कुछ मैचों में राजस्थान के लिए खेलते हुए देखा गया था लेकिन पिछले दो मैचों से अश्विन प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में गेंदबाजी में अश्विन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि बल्लेबाज में अश्विन ने जरूर ठीकठाक प्रदर्शन किया है। वहीं बात अगर रवींद्र जडेजा की करें तो जडेजा का फॉर्म भी ठीकठाक रहा है, अभी तक खेले गए 5 मैचों में जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए हैं।
इसके अलावा बल्लेबाजी में जडेजा का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है हालांकि दो मैचों से जडेजा को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। वहीं टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का ऐलान होने से पहले अब फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या जडेजा-अश्विन का पत्ता काटकर सेलेक्टर्स चहल-कुलदीप पर फिर से विश्वास जताएगी। हालांकि ये तो टीम का ऐलान होने के बाद पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत को मिला विश्व कप जिताने वाला फिनिशर, IPL में कर रहा गेंदबाजों की कुटाई
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा से मिले कोच और BCCI सेलेक्टर्स, हार्दिक पांड्या की टीम में कैसे बनेगी जगह
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
57 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines