Team India Jersey T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी सोमवार को आधिकारिक रूप से रिवील कर दी गई। इस जर्सी पर भगवा रंग के साथ ही हरा और सफेद रंग नजर आ रहा है। साथ ही जर्सी पर एक स्टार बना हुआ है। नई जर्सी का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। साथ ही ये सवाल भी पूछा जा रहा है कि जर्सी पर सिर्फ एक ही स्टार क्यों बना है। आइए आपको इसका कारण बताते हैं।
इसलिए बने होते हैं सितारे
दरअसल, टीम इंडिया की जर्सी पर लगे सितारे वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का प्रतीक होते हैं। टीम इंडिया ने अब तक एक टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। इसलिए भारतीय टीम की जर्सी पर सिर्फ एक स्टार लगाया गया है। टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इसी को ध्यान में रखकर एक स्टार लगाया गया है। जबकि वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी पर दो स्टार लगाए गए थे क्योंकि भारतीय टीम ने अब तक दो वर्ल्ड कप (1983, 2011) जीते हैं।
कब लगाए जाते हैं तीन स्टार?
टीम इंडिया की जर्सी पर तीन स्टार तब लगाए जाते हैं, जब भारतीय टीम वर्ल्ड कप से इतर लिमिटेड ओवर्स के इंटरनेशनल मुकाबले खेलती है। इसमें तीनों वर्ल्ड कप जीतने का प्रतीक दर्शाया जाता है। नई जर्सी की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पिछले टी-20 विश्व कप की किट से काफी अलग है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया की जर्सी रिवील, चार रंग आए नजर
तब टीम इंडिया की जर्सी पूरी तरह से नीले रंग में रंगी हुई थी। बीच में नारंगी कलर का इंडिया लिखा हुआ था। अब नई जर्सी में भारत के झंडे के तीन रंगों को इस्तेमाल किया गया है। वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया 21 मई को अमेरिका के लिए रवाना होगी। भारत का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा। इस बार विश्व कप का आयोजन अमेरिका के साथ ही वेस्ट इंडीज में किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्कॉटलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की 2 साल बाद वापसी
संबंधित खबरें
राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
38 mins agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
8 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
9 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
9 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
9 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
10 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
10 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
10 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines