Who is USA Captain Monank Patel: यूएसए और पाकिस्तान के बीच खेला गया टी 20 विश्व कप का मुकाबला बरसों तक याद रखा जाएगा। नस नस में रोमांच भर देने वाले इस मुकाबले में यूएसए ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हराया। यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने इस मैच में चेज करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। मोनांक ने 38 गेंदों में 7 चौके— एक छक्का ठोक 50 रन जड़े। पाकिस्तान के वर्ल्ड क्लास बॉलर्स को मोनांक ने 14वें ओवर तक खूब छकाया। उनकी शानदार पारी की बदौलत यूएसए को अच्छी साझेदारी करने का मौका मिला। जिससे मैच सुपर ओवर तक गया और यूएसए ने पाकिस्तान को 5 रन से हरा दिया। आइए जानते हैं कि गुजरात में जन्मा ये खिलाड़ी आखिर कौन है, जिसने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
गुजरात के लिए खेल चुके हैं अंडर-19
मोनांक पटेल का जन्म गुजरात के आनंद में हुआ था। उनकी उम्र अभी 31 साल है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। गुजरात के लिए अंडर 16 और अंडर 19 क्रिकेट खेलने के बाद मोनांक अमेरिका चले गए थे। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में क्रिकेट खेलना शुरू किया, जहां उन्होंने अपने हुनर का जलवा दिखाया। मोनांक को अगस्त 2018 में 2018-19 आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप अमेरिका क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए यूएसए की टीम में शामिल किया गया। जहां उन्होंने 6 मैचों में 208 रन जड़े। वह टूर्नामेंट में अग्रणी रन-स्कोरर बने।
बने शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज
इसके बाद मोनांक के कदम पीछे नहीं हटे। वह अपने करियर में नित नए कीर्तिमान स्थापित करते गए। लिस्ट ए क्रिकेट में भी वह शानदार प्रदर्शन करते रहे। 22 अक्टूबर 2018 को जमैका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोनांक ने सेंचुरी ठोक इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी क्रिकेटर बन गए। संयुक्त परिसर और कॉलेजों के खिलाफ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। फरवरी 2019 में यूएई के खिलाफ उन्हें यूएसए की टी 20 टीम में जगह मिली। इसके बाद उन्होंने 27 अप्रैल 2019 को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की। यूएसए के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मोनांक को इसका इनाम मिला और वह बाद में टीम के कप्तान चुने गए।
बांग्लादेश को हराकर रचा था इतिहास
यूएसए के लिए 47 वनडे और 27 टी 20 खेलने वाले मोनांक इससे पहले भी कई कारनामे कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत दर्ज कर बड़े उलटफेर के संकेत दे दिए थे। अब यूएसए की टीम उनके नेतृत्व में विश्व कप में चौंकाने वाला प्रदर्शन कर रही है। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। यूएसए के पास दो मैचों में से दो में जीत के बाद 4 पॉइंट और 0.626 की नेट रन रेट है। यूएसए का भारत से मुकाबला 12 जून को होगा। जहां दोनों टीमों का प्रदर्शन देखने लायक होगा।
ये भी पढ़ें: USA vs PAK: आउट या नॉट आउट? सुपर ओवर में कैच पर मचा बवाल
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- PAK कभी जीत डिजर्व नहीं करता था
ये भी पढ़ें: PAK का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन, पाकिस्तान को हराने में कोई कमी नहीं छोड़ी
ये भी पढ़ें:- एक हार ने बदल दिया सारा खेल, PAK का WC से बाहर होना लगभग तय? समझें समीकरण
ये भी पढ़ें:- नासाऊ काउंटी पिच पर ICC का आया जवाब, कई दिनों से हो रहा था विवाद
ये भी पढ़ें: USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर किया बड़ा उलटफेर, ये 5 खिलाड़ी रहे PAK के गुनहगार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines