T20 World Cup 2024: भारतीय टीम अमेरिका के लिए 25 मई को रवाना हो गई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को देखा गया था। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा से लेकर ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और अन्य खिलाड़ी थे। वहीं इस दौरान फैंस की नजरें विराट कोहली पर टिकी थीं, जो टीम इंडिया के साथ नहीं थे। कोहली ने अभी तक अमेरिका के लिए उड़ान नहीं भरी है। वहीं अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि विराट टीम इंडिया के वार्मअप मैच को भी मिस कर सकते हैं।
इस दिन जा सकते हैं कोहली
विराट कोहली जिनकी टीम आरसीबी आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारकर बाहर हो गई थी। ये मैच आरसीबी ने 22 मई को खेला था। जिसके तीन दिन बाद टीम इंडिया का पहला जत्था अमेरिका के लिए रवाना हो गया है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर विराट कब विश्व कप के लिए रवाना होंगे? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली 30 मई को अमेरिका के लिए निकल सकते हैं। ऐसे में कोहली टीम इंडिया का एकमात्र वार्मअप मैच भी छोड़ सकते हैं। जो बांग्लादेश के साथ 1 जून को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने भरी अमेरिका के लिए उड़ान, इस खिलाड़ी को नहीं ले गई साथ
वहीं दूसरी तरफ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल रिंकू सिंह भी अभी अमेरिका के लिए रवाना नहीं हुए हैं। दरअसल रिंकू की टीम केकेआर आईपीएल 2024 के फाइनल में है, जहां हैदराबाद से उसका मुकाबला 26 मई को होगा। फाइनल मुकाबले के बाद रिंकू भी विश्व कप के लिए रवाना हो सकते हैं।
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली। सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
रिजर्व खिलाड़ी: रिंकू सिंह, शुभमन गिल, अवेश खान, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: चेन्नई में बारिश, फाइनल धुला तो कैसे चुनी जाएगी विजेता टीम; जानें सभी 3 नियमों के बारे में
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: PCB से नाराज हैं शाहीन अफरीदी? ठुकराया अहम पद
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
25 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
47 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
59 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines