T20 WC 2024 Vice Captain Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान में कभी कप्तानी को लेकर विवाद शुरू हो जाता है, तो कभी उपकप्तानी को लेकर विवाद देखने को मिलता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर अपना स्क्वाड जारी कर दिया। पीसीबी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के लिए कप्तानी बाबर आजम करेंगे। इसके अलावा स्क्वाड में किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तान नहीं बनाया गया। इसके बाद खबर आ रही थी कि पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को उपकप्तान बनाने का ऑफर दिया था, लेकिन तेज गेंदबाज ने इसके लिए मना कर दिया। अब खुद पीसीबी ने इस पर बयान दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC से पहले निकली इंग्लैंड की हेकड़ी, IPL के बीच खिलाड़ियों को वापस बुलाया… अब पछता रहे
कहां से शुरू हुआ यह विवाद
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वाड जारी होने के बाद बीते दिन शाहीन अफरीदी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही थी। खबर आ रही थी कि पीसीबी अफरीदी को टीम का उपकप्तान बनाना चाहते हैं, लेकिन शाहीन ने पीसीबी के इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है। इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ था। बता दें कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की बुरी तरह हार के बाद, पाकिस्तान ने बाबर आजम से कप्तानी लेकर शाहीन अफरीदी को सौंप दी थी। लेकिन शाहीन भी इस जिम्मेदारी को अच्छे से नहीं संभाल सके। ऐसे में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पीसीबी ने एक बार फिर कप्तान बदल दिया और फिर से बाबर को ही टीम की कप्तानी सौंप दी गई। इसको लेकर शाहीन और बाबर के बीच फिर से खटास पैदा होने लगा। चलिए बताते हैं पीसीबी ने उपकप्तानी विवाद पर क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘इम्पैक्ट प्लेयर नियम’ पर आईपील चैयरमैन का बड़ा बयान, रोहित-विराट को मिला जवाब
पीसीबी ने विवाद पर क्या कहा
पीसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर उपकप्तानी को लेकर जानकारी दी है। पीसीबी ने कहा कि बोर्ड की तरफ से किसी भी खिलाड़ी को उपकप्तान बनाने के लिए ऑफर नहीं किया गया है। हमारी टीम को उपकप्तान की कोई जरूरत नहीं है। पीसीबी ने कहा कि चयन समिति ने इसको लेकर एक बैठक की थी, लेकिन तय हुआ कि किसी को भी उपकप्तान नहीं बनाया जाएगा। हमारी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में पूरी एकजुटता और प्रतिबद्धता से खेलने के लिए इंतजार कर रही है।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
11 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
35 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines