T20 World Cup 2024 USA Vs PAK: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का मुकाबला मेजबान यूएसए से हुआ। इस मैच को सुपर ओवर में यूएसए ने अपने नाम किया। टूर्नामेंट में जहां पाकिस्तान की ये पहली हार है तो वहीं यूएसए की लगातार दूसरी जीत। यूएसए जैसी कमजोर टीम से हारने के बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तानी फैंस को भी उम्मीद नहीं थी कि टीम यूएसए से हार जाएगी।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात
यूएसए क्रिकेट टीम पहली बार विश्व कप खेल रही है। वहीं पाकिस्तान जैसी अपने से मजबूत टीम को हराकर यूएसए ने बाकी टीमों के लिए टेंशन खड़ी कर दी है। यूएसए ने विश्व कप 2022 की फाइनलिस्ट टीम हराकर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान की हार के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश शुरू हो गई। फैंस जमकर पाकिस्तान टीम का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा आर्मी चीफ ने बोला था यूएसए से नहीं हारे तो वो लोन नहीं देंगे, इसलिए हारना पड़ा। इस पोस्ट में यूजर ने पाक टीम के कप्तान बाबर आजम की फोटो को शेयर किया है।
ये भी पढें:- पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- PAK कभी जीत डिजर्व नहीं करता था
पाकिस्तान पर यूएसए की ऐतिहासिक जीत के बाद यूएसए फैंस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। जिसमें फैंस यूएसए की जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सुपर ओवर में मिली पाक को हार
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए थे। जिसके बाद यूएसए की टीम भी 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई थी। इसके बाद मैच का रिजल्ट सुपर ओवर से निकाला गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए ने 19 रन बनाए थे। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना पाई थी और यूएसए ने मैच को अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढें:- PAK का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन, पाकिस्तान को हराने में कोई कमी नहीं छोड़ी
ये भी पढें:- एक हार ने बदल दिया सारा खेल, PAK का WC से बाहर होना लगभग तय? समझें समीकरण
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
9 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines