T20 World Cup 2024 USA vs PAK Super Over: सांसें रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में यूएसए की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह शिकस्त दी। इस मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला। सुपर ओवर में रोमांच का वो नजारा देखने को मिला कि क्रिकेटप्रेमियों की मानो सांसें ही अटक गईं। सुपर ओवर में एक कैच पर बवाल मचता भी नजर आ रहा है। इस पर पाकिस्तान के फैन सवाल उठा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?
इफ्तिखार ने फुल टॉस पर खेला बड़ा शॉट
हुआ यूं कि मुकाबला 159 रन पर टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में गया। यूएसए पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने इस ओवर में 18 रन ठोक डाले। अब 19 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की तरफ से इफ्तिखार अहमद और शादाब खान खेलने आए। पहली गेंद पर इफ्तिखार कोई रन नहीं ले पाए। दूसरी पर उन्होंने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद को सौरभ नेत्रवलकर ने वाइड फेंक दिया। अब इसी गेंद को दोबारा डाला गया तो इफ्तिखार ने फुल टॉस का फायदा उठाकर बॉल को बाउंड्री पार कराने की सोची, लेकिन वे चूक गए।
मिलिंद कुमार ने पकड़ा बेहतरीन कैच
इधर लॉन्ग ऑफ की ओर खड़े फील्डर मिलिंद कुमार ने शानदार डाइव लगाई और बॉल को जमीन के बेहद करीब से पकड़ लिया। मिलिंद के इस कैच पर अंपायर को डिसीजन लेने में दिक्कत हुई तो मामला थर्ड अंपायर के पास गया। जहां उन्होंने बार-बार रिप्ले देखा। अंपायर ने हर एंगल से इसे देखने की कोशिश की। सबसे पहले आगे से देखा गया कि कहीं बॉल ने ग्राउंड तो टच नहीं किया था या फिर कैच लेते वक्त बॉल क्या वाकई मिलिंद की उंगलियों में ही फंसी हुई थी।
अंपायर ने माना क्लीन कैच
जब सामने से डिसीजन लेने में परेशानी हुई तो पीछे वाले कैमरे से मिलिंद के कैच को देखा गया। जिसमें लगा कि मिलिंद जब गिरे तो उनकी उंगलियां में फंसी गेंद ग्राउंड से कुछ इंच की दूरी पर थी। ये बेहद करीबी मामला था। आखिरकार अंपायर इस फैसले पर पहुंचे कि ये क्लीन कैच था और इफ्तिखार को आउट करार दे दिया गया। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम अगली तीन गेंदों में 8 रन ही बना सकी और 5 रन से मुकाबला हार गई।
भड़क गए पाकिस्तान के फैंस
मिलिंद के इस कैच पर पाकिस्तानी फैंस सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने एक्स पर लिखा- सुपर ओवर में वाइड बॉल नहीं दी गई और गेंद जमीन को छूने के बावजूद कैच आउट दे दिया गया। क्या यूनिवर्स चाहता था कि यूएसए जीते। वहीं एक यूजर ने खराब अंपायरिंग पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की हार को पचाने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- PAK कभी जीत डिजर्व नहीं करता था
ये भी पढ़ें: PAK का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन, पाकिस्तान को हराने में कोई कमी नहीं छोड़ी
ये भी पढ़ें:- एक हार ने बदल दिया सारा खेल, PAK का WC से बाहर होना लगभग तय? समझें समीकरण
ये भी पढ़ें:- नासाऊ काउंटी पिच पर ICC का आया जवाब, कई दिनों से हो रहा था विवाद
ये भी पढ़ें: USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर किया बड़ा उलटफेर, ये 5 खिलाड़ी रहे PAK के गुनहगार
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
28 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
31 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
47 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines