USA vs PAK New Points Table: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबला अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच अमेरिका के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान इस मैच के साथ अपना विश्व कप का आगाज कर रहा था, जबकि अमेरिका अपने पहले मुकाबले में कनाडा को हरा कर आया था। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पाकिस्तान आसानी से यूएसए को हराने में कामयाब रहेगा, लेकिन अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। खास बात है कि इस मैच का रिजल्ट भी सुपर ओवर के बाद निकल पाया है। अमेरिका की इस जीत से टीम इंडिया को भी करारा झटका लगा है। अमेरिका ने अंकतालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- USA vs PAK: बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग…पाकिस्तान ने सुपर ओवर में खेला स्कूल क्रिकेट, USA ने दुनिया को चौंकाया
सुपर ओवर में निकला मैच का रिजल्ट
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि पाकिस्तान जैसी टीम अमेरिका से हार जाएगी, जो काफी कमजोर टीम मानी जाती है। इस विश्व कप का यह दूसरा सुपर ओवर था। अमेरिका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाया था, ऐसे में पाकिस्तान को जीत के लिए 19 रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन पाकिस्तान सिर्फ 13 रन ही बना पाया। इससे पहले नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया मुकाबला भी टाई हो गया था, इसके बाद इस मैच का रिजल्ट भी सुपरओवर में निकल पाया था। क्रिकेट फैंस को इस विश्व कप काफी रोमांच देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:- USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर किया बड़ा उलटफेर, ये 5 खिलाड़ी रहे PAK के गुनहगार
अब कैसी दिखती है अंकतालिका
अमेरिका पाकिस्तान को हराने से पहले अंकतालिका में दूसरे स्थान पर था। अमेरिका ने कनाडा को हराकर पहले तो टॉप पर जगह बना ली थी, लेकिन फिर भारत ने आयरलैंड को हराकर अमेरिका को दूसरे स्थान पर भेज दिया और खुद टॉप पर विराजमान हो गया था, लेकिन अब अमेरिका की जीत के बाद वह फिर से टॉप पर पहुंच गया है, जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में अमेरिका ने एक तीर से दो शिकार कर दिया है, एक तो उसने पाकिस्तान को धूल चटा दिया, इसके अलावा भारत को भी अंकतालिका में झटका दे दिया। अब अमेरिका 4 प्वाइंट्स और +0.626 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है, जबकि टीम इंडिया 2 प्वाइंट्स और +3.065 के साथ दूसरे स्थान पर है। यह इस विश्व कप का बड़ा उलटफेर है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines