हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

USA Vs PAK: 'भूख लगी थी इसलिए अंडा बना दिया..' शून्य पर आउट हुआ पाक खिलाड़ी, फैंस ने लिए मजे

T20 World Cup 2024 USA Vs PAK: पाकिस्तान टीम को विश्व कप में अपने पहले ही मैच में यूएसए से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक खिलाड़ी का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 USA Vs PAK azam khan

T20 World Cup 2024 USA Vs PAK: टी20 विश्व कप में साल 2022 की फाइनलिस्ट टीम पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में यूएसए जैसी कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विश्व कप 2024 का दूसरा सुपर ओवर देखने को मिला। सुपर ओवर में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पाकिस्तान टीम और खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। इस विश्व कप में पाकिस्तान टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया है जिसपर शुरुआत से ही सवाल उठ रहे हैं। अब पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस और टीम को निराश किया। जिसके बाद फैंस इस खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर मजाक बना रहे हैं।

आजम खान का बना मजाक

यूएसए के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में आजम खान को भी शामिल किया गया था। इससे पहले आजम खान को टीम में शामिल करने पर काफी सवाल उठे थे। यूएसए के खिलाफ आजम बिना खाता खोले आउट हो गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर आजम खान का मजाक उड़ना शुरू हो गया। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भूख लगी थी इसलिए अंडा बना दिया। इस पोस्ट में यूजर ने आजम खान की तस्वीर को भी शेयर किया।

ये भी पढ़ें:- USA Vs PAK: ‘यूएसए से नहीं हारे तो लोन नहीं देंगे..’ हार के बाद उड़ा पाक टीम का मजाक

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा कि भूख लगती है एक दिन अपना करियर खालूंगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा अब कोई खाली पेट कर ही क्या सकता है।

जीत के साथ यूएसए को फायदा

टी20 विश्व कप में यूएसए की ये लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ यूएसए अपने ग्रुप में टीम इंडिया को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। दो मैच जीतकर यूएसए की टीम के 4 अंक हो गए हैं। वहीं अब भारतीय टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- USA vs PAK: आउट या नॉट आउट? सुपर ओवर में कैच पर मचा बवाल

ये भी पढ़ें:- PAK का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन, पाकिस्तान को हराने में कोई कमी नहीं छोड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola