Pakistan Cricket Team World Cup 2024: टी20 वर्ल्डकप 2024 में 6 जून को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। डलास के ग्रैंड प्रायरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर मैच में रौंदकर इतिहास रच दिया है। यूएसए की टीम ने मैच में शुरू से ही अपनी पकड़ जमाकर रखी और अंत तक पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर के जीत हासिल कर ली। पाकिस्तानी गेंदबाज यूएसए के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए। टीम के मुख्य गेंदबाज शाहीन आफरीदी को पूरे स्पेल में एक भी विकेट नहीं मिल सका।
ये भी पढ़ें:- ‘ये कहां फंस गया..’ PAK की हार के बाद गैरी कर्स्टन को लेकर फैंस के रिएक्शन वायरल
वहीं, टीम के अन्य गेंदबाज भी महंगे साबित हुए। सबसे कम खर्चीले गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी सुपर ओवर में दबाव में नजर आए और 17 रन लुटा बैठे। इसके अलावा अगर टीम की बल्लेबाजी पर नजर डालें तो 100 रन के स्कोर पर ही पाकिस्तान के आधे बल्लेबाज पवेलियन की ओर लौट चुके थे। पाकिस्तानी टीम की फील्डिंग भी औसत दर्जे की रही। मैच के हर हिस्से में कमजोर नजर आने वाली पाकिस्तानी टीम के फैंस अब गुस्से में नजर आ रहे हैं। फैंस का यह गुस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। आइये हम आपको ऐसे ही कुछ फैंस का रिएक्शन दिखाते हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK Vs USA: क्रिकेट मैदान पर फिर विवाद, पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप
1. हारता है बंदा मगर कुछ कर के, ऐसे थोड़े….इससे अच्छा होटल पर ही रहते
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक महिला प्रशंसक की वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला का गुस्सा साफतौर पर नजर आ रहा है। वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है कि “न कैच पकड़ा, बैटिंग जीरो रही, फील्डिंग माइनस जीरो रही। बस हम अपना दिल पर इनका नाम प्रिंट करा लें। मैं दुआ पढ़ती रही। हमें क्या पता कि ये ऐसे करेंगे। अरे हारता हैं बंदा मगर कुछ कर के, कुछ कर के हारते तो कोई गम न होता। लेकिन खेलो तो सही। ऐसे खेलना था तो बिस्तर पर ही लेटे रहते खेलने क्यों आए। होटल में ही रहते। यहां देखें वायरल वीडियो –
ये भी पढ़ें:- कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? भारत के लिए खेला विश्व कप, अब USA टीम में रहकर PAK को दिखाया आयना
2. ये वक्त भी देखना था….
पाकिस्तान के एक यूजर सैयद अली इमरान ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “ये वक्त भी देखना था।” इस तस्वीर में मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम के जीत के चांसेस दिखाए गए थे। इस तस्वीर में मैच के दौरान एक पल ऐसा आया था जब यूएसए टीम की जीत के चांसेस 62% और पाकिस्तान की जीत के चांसेस 38% थे। यहां देखें ट्वीट
3. एक ही दिल है कितनी बार तोड़ेंगे…
एक और पाकिस्तानी महिला फैंस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी मूल की एक लड़की पाकिस्तान की हार पर रोते हुए कह रही है कि “एक ही दिल है कितनी बार तोड़ेंगे। तोड़-तोड़ के दिल खत्म कर दिया है चकनाचूर कर दिया है। जीतते कम हैं, हारते ज्यादा हैं। ये लोग खेलने नहीं घूमने आते हैं। इनको फैंस के एहसास की कोई फिक्र नहीं है। हमारे अरमानों को रौंद दिया जाता है। ऐसा कब तक चलेगा।” यहां देखें वायरल ट्वीट
यहां देखें और ट्वीट
ये भी पढ़ें:- USA vs PAK: मौत के मुंह से बचे…ट्रेंडसेटर बने, कौन हैं भारतीय मूल के गेम चेंजर नीतीश कुमार?
ये भी पढ़ें:- नासाऊ काउंटी पिच पर ICC का आया जवाब, कई दिनों से हो रहा था विवाद
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
56 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines