T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से होने वाला है। इसको लेकर भारतीय टीम अमेरिका के लिए रवाना भी हो गई है। टीम इंडिया को विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि जो चूक आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हो गई थी, वह दोबारा नहीं हो। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी दे दी है। हेड ने ना सिर्फ वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल याद दिला कर भारतीय फैंस के जले पर नमक छिड़का है, बल्कि फिर से ऐसा करने की चेतावनी दे दी है। चलिए आपको बताते हैं ट्रेविस हेड ने विश्व कप से पहले क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- KKR Vs SRH: ‘पीठ की चोट पर कोई नहीं था सहमत…’ क्या श्रेयस अय्यर का BCCI की तरफ है निशाना?
हेड ने टी20 विश्व को लेकर क्या कहा
गौरतलब है कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वनडे विश्व कप के पूरे लीग में भारतीय टीम का दबदबा रहा था। फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी, लेकिन फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की इस हार के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार ट्रेविस हेड ही थे, जिन्होंने शतक लगातार ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी थी। इस मैच में हेड का खौफ देखने को मिल रहा था। अब टी20 विश्व कप से भी पहले हेड ने ऐसा ही करने की चेतावनी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेविस हेड ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें हमारी जीत हुई थी। अब हमारी कोशिश होगी कि हम दोबारा फाइनल में वही काम कर सकें।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम के साथ अमेरिका क्यों नहीं गए संजू सैमसन? सामने आई बड़ी वजह
आईपीएल में भी दिखा हेड का जलवा
बता दें कि सिर्फ विश्व कप में ही नहीं, बल्कि आईपीएल 2024 में भी ट्रेविस हेड का जलवा देखने को मिला। आईपीएल 2024 में हेड सनराइजर्स हैदराबाद के हिस्सा रहे। इस सीजन खिलाड़ी ने अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 192 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए हैं। खास बात है कि इस दौरान उनका एवरेज 43.62 का रहा था। इसके अलावा उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और एक शतक भी देखने को मिला। आईपीएल में हेड का रौद्र रूप देखने को मिला था। ऐसे में आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले भी अन्य टीमों को हेड का खौफ सता रहा है। इस बीच हेड का यूं खुली चेतावनी देने से भारतीय फैंस भी टेंशन में आ गए हैं।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
14 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
54 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines