T20 WC 2024 Tom Moody Reaction Ravindra Jadeja: आईसीसी टी20 विश्व कप इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज हो रहा है। 2 जून से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महासंग्राम की दोनों देश मिलकर मेजबानी कर रहे है। सभी देश टी20 विश्व के लिए अपनी बेस्ट टीम का ऐलान करने वाले हैं। अभी न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। वहीं अभी तक टी20 विश्व के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर पूर्व दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है।
जडेजा को नहीं होना चाहिए टीम का हिस्सा
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि जडेजा को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए। एक स्पिनर के तौर पर वो काफी बेहतर है, लेकिन टीम में सातवें नंबर पर बैटिंग के लिए जडेजा बिल्कुल भी एक बढ़िया विकल्प नहीं है। जडेजा का स्ट्राइक रेट बेहद खराब है और सातवें नंबर पर आपको एक बेहतर बल्लेबाज की जरूरत होती है, जो टीम के लिए रन बनाए।
पठान ने भी किया मूडी का समर्थन
तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने मूडी का समर्थन करते हुए कहा कि टी 20 विश्व कप के लिए हमारा टॉप और मिडिल ऑर्डर तो ठीक है, लेकिन अगर टीम रवींद्र जडेजा को सातवें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर देखे तो टीम इंडिया को एक अच्छे फिनिशर की जरूरत है लेकिन जडेजा के इस साल के आकड़े उस हिसाब से बिल्कुल नहीं है। साथ ही जडेजा का स्ट्राइक रेट भी काफी चिंता का विषय है।
जडेजा का खराब फार्म बरकरार
टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस वक्त खराब फार्म के जूझ रहे हैं। चेन्नई की तरफ से खेलने वाले जडेजा का इस बार का आईपीएल प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। जडेजा गेंद से थोड़ा कमाल रहे है, लेकिन इस सीजन में उनका बल्ला आग नहीं उगल रहा है। जडेजा ने 9 मैचों में मात्र 253 रन बनाए है। उनको विकेट भी सिर्फ 5 विकेट मिले है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs MI: मैच से पहले लखनऊ के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा खतरनाक खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या स्टार खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी? शानदार प्रदर्शन के बाद हो सकता है टीम इंडिया से इग्नोर
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले चर्चा में आए पूर्व दिग्गज, BCCI के सेलेक्शन प्रक्रिया को बताया गलत
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
34 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
46 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
49 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines