T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद खराब मौसम की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई भारतीय टीम कब आएगी? ये सवाल भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में लगातार उठ रहा है। अब इस पर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय टीम के फैंस बेसब्री से जिस लम्हे का इंतजार कर रहे थे वो लम्हा अब जल्द ही करीब आने वाला है। भारतीय टीम भारतीय समयानुसार आज देर शाम बारबाडोस से उड़ान भरेगी और कल सुबह 6 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यहां से सभी खिलाड़ी सीधा नई दिल्ली स्थित होटल में आराम करने जाएंगे। आइए आपको बताते हैं भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल क्या होगा।
सुबह 6 बजे तक आने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम बारबाडोस से आज देर शाम उड़ान भरेगी। जिसके बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम सुबह 6 बजे तक पहुंच सकती है। यहां बीसीसीआई के अधिकारी टीम का स्वागत करेंगे। इसके बाद टीम के सदस्य व कोच एवं सपोर्ट्ंग स्टॉफ सीधा नई दिल्ली में स्थित एक होटल में आराम करने के लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: बारबाडोस में तूफान ने मचाई तबाही, रोहित शर्मा की पत्नी ने साझा की दर्दनाक तस्वीर
सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
वर्ल्ड कप चैंपियन टीम व कोचिंग स्टाफ के सदस्य होटल में आराम करने के बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री यहां खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे और सभी का अभिनंदन कर उन्हें जीत की बधाई देंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली व रवींद्र जडेजा को सम्मानित कर सकते हैं।
फिर मुंबई रवाना होगी टीम
प्रधानमंत्री से मिलने के बाद भारतीय टीम नई दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में भारतीय टीम विक्ट्री मार्च निकालेगी। खुली बस में ट्रॉफी के साथ सवार चैंपियन खिलाड़ी व कोचिंग स्टॉफ नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएंगे। इस दौरान जगह जगह उनपर फूलों की बारिश होगी और स्वागत किया जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में एक समारोह के बाद सभी खिलाड़ी अपने घर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हैट्रिक विकेट लेकर पलटा मैच, वर्ल्ड कप में एक विकेट को तरसा था गेंदबाज
स्पेशल चॉर्टर से लौट रही है टीम
भारतीय टीम बारबाडोस से एयर इंडिया क्रिकेट-24 विश्व चैंपियन नाम के स्पेशल चॉर्टर प्लेन से वापस लौट रही है। बारबाडोस का मौसम खराब होने के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस स्पेशल चार्टर का इंतजाम किया है।
पत्रकार भी टीम के साथ
भारतीय टीम के साथ भारतीय मीडिया भी बारबाडोस में तूफान के कारण फंस गई थी। कई पत्रकारों की टिकट रद हो गई और उन्हें बुकिंग नहीं मिल रही थी। बीसीसीआई सचिव ने इन 22 भारतीय पत्रकारों को भी इस चॉर्टर प्लेन में साथ लिया है। अब ये सब इस स्पेशल विमान से भारत लौट रहे हैं।
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
19 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
47 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
51 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines