हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या आज भारत लौटेगी टीम, बारबाडोस में कैसा है मौसम? सामने आया नया अपडेट

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम चमचमाती हुई ट्रॉफी लेकर कब भारत लौटेंगे इस पर नया अपडेट सामने आ गया है। भारतीय टीम जल्द ही जेट विमान से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। बारबाडोस की प्रधानमंत्री और स्थानीय न्यूज एजेंसी की ओर से ये अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Team India

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई जल्द ही अपने चैंपियनों की वापसी देखना चाहता है। लोग देखना चाहते हैं कि चमचमामती हुई ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम आती है तो उसका स्वागत कैसे होता है। आपको बता दें कि भारतीय टीम फाइनल जीतने के बाद बारबाडोस में ही फंसी हुई है। वहां पर एक तूफान आया है, जिससे एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारतीय टीम तूफान के थमने के बाद भारत लौटेगी। आइए आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में वहां का मौसम कैसा है और खिलाड़ी वापस कब लौटेंगे। इस पर क्या नया अपडेट आया है।

कहां हैं खिलाड़ी

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम को 30 जून की रात ही भारत के लिए रवाना होना था। टीम बारबाडोस से न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क से दुबई और दुबई से भारत पहुंचने वाली थी। लेकिन बारबाडोस में आए तूफान के कारण भारतीय टीम उड़ान नहीं भर सकी। फिलहाल इस मामले में नया अपडेट आया है कि भारतीय टीम अब सीधा नई दिल्ली के लिए जेट विमान से उड़ान भरेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के सचिव जय शाह की कोशिश रंग लाई है और टीम जल्द ही जेट विमान से सीधा नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

आज रवाना हो सकती है भारतीय टीम

बारबाडोस के एक स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारतीय टीम मंगलवार की सुबह 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) वापस लौट सकती है। टीम जेट विमान से सीधा नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इस मुताबिक भारतीय समयानुसार टीम बुधवार की दोपहर या शाम तक दिल्ली पहुंच सकती है। बीसीसीआई की ओर से नई दिल्ली एयरपोर्ट पर ही टीम का स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, नए कोच के साथ युवा खिलाड़ियों का दिखा स्वैग

क्या बोली प्रधानमंत्री

इससे पहले बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटले ने भी अपने बयान में कहा कि हमें उम्मीद है कि यहां एयरपोर्ट अगले 6 से 12 घंटे में चालू हो जाएगा। इस एयरपोर्ट को तूफान के कारण ही बंद किया गया था। श्रेणी-4 का ये तूफान अब कमजोर हो रहा है। मैं एयरपोर्ट के अधिकारियों के संपर्क में हूं। हम पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही एयरपोर्ट पर आवागमन चालू करेंगे। फिलहाल बड़ी संख्या में लोग इस तूफान के कारण बारबाडोस में फंसे हुए हैं। काफी लोग मैच देखने ही आए थे। हम सभी का ध्यान रख रहे हैं। तूफान का असर शहरी क्षेत्र तक नहीं है। बुधवार की रात एक और तूफान आने की संभावना जताई गई है। उम्मीद है हम उससे पहले ही लोगों को सुरक्षित भेज देंगे।

किस हालत में हैं खिलाड़ी

प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा कि भारतीय टीम पूरी तरह से सुरक्षित स्थान पर है। होटल में 24 घंटे बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जहां भारतीय टीम ठहरी है वहां पर तूफान का असर नहीं है। टीम के खिलाड़ियों से लगातार प्रशासन का संपर्क बना हुआ है। हम उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Video: कौन होगा टीम इंडिया का अगला T20 कप्तान, ये 5 खिलाड़ी दावेदार

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: कौन हैं अंतुम नकवी? जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टीम में किया शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें