T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद भारत लौटे चैंपियंस खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और करीब 40 मिनट तक उनके साथ बैठकर बातचीत भी की है। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद टीम इंडिया के चैंपियन खिलाड़ी मुंबई पहुंचे थे। यहां विक्ट्री मार्च में अपार जनसैलाब उमड़ा था। प्रधानमंत्री ने चैंपियंस खिलाड़ियों के साथ क्या बातचीत की थी अब इसकी वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा की गई है। प्रधानमंत्री इस वीडियो में टीम के खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
बधाई के साथ बातचीत की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और माइक थामकर शुरुआत करते हुए कहा कि “साथियों आप सबका स्वागत है और हमारे लिए खुशी की बात है कि आपने देश को उत्साहों से भी और उत्सव से भी भर दिया है। देशवासियों की सारी आशा और अपेक्षाओं को आपने जीत लिया है। मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई आपको। आमतौर पर मैं देर रात तक दफ्तर में काम करता रहता हूं। तो इस बार टीवी भी चल रहा था और फाइल भी चल रही थी। तो ध्यान केंद्रित नहीं हो पा रहा था फाइल में। लेकिन आप लोगों ने शानदार टैलेंट को दिखाया है और बिना किसी हड़बड़ी के आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे। आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई है साथियों।
चहल क्यों सीरियस हैं
प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान चहल का नाम लेकर कहा “चहल क्यों सीरियस हैं? प्रधानमंत्री की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। प्रधानमंत्री ने आगे कहा मैंने सही पकड़ा है न? चहल इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि नहीं सर, हरियाणा का कोई भी इंसान हो वह हाल में खुश रहता है। हर चीज में खुशी ढूंढता है। चहल के इस जवाब पर भी लोगों ने खूब ठहाके लगाए। वीडियो में कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए नजर आए। यहां देखिए बातचीत का पूरा वीडियो
यहां देखें बातचीत का पूरा वीडियो –
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines