T20 World Cup 2024 का खिताब जीतकर लौटी भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। चैंपियंस टीम के सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। अब इस मुलाकात की वीडियो भी सामने आ गई है। प्रधानमंत्री इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान हंसी-ठहाके भी लग रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन बनने के अपने अनुभवों को भी साझा कर रहे हैं।
ऐसे हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से टीम इंडिया से मुलाकात करने की वीडियो जारी की गई है। ये वीडियो 1:29 मिनट की है। इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ पीएम आवास में जाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अक्षर पटेल पीएम आवास में अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाद टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल की एंट्री होती है। फिर ऋषभ पंत थंब दिखाते हुए अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री बैठक हाल में होती है। इसके बाद टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ पूरी टीम प्रधानमंत्री को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सौंपकर तस्वीर खिंचाती है। फिर प्रधानमंत्री सभी खिलाड़ियों के साथ बैठकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बैठक में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी भी दिखाई दिए।
प्रधानमंत्री ने की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत भी की है। वीडियो में प्रधानमंत्री कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल की ओर देखकर कुछ टिप्पणी की, जिसपर कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी हंसते हुए नजर आए। वीडियो में नजर आ रहा है कि विश्व चैंपियन ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के पलों को प्रधानमंत्री से साझा कर रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री की ओर से जारी की गई इस वीडियो में आवाज नहीं है। लेकिन खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया से साफ है कि फाइनल मैच के अंतिम पांच ओवरों में उनके दिमाग में क्या चल रहा था इस अनुभव को वह प्रधानमंत्री से साझा कर रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी रणनीतियों को साझा करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री को सौंपी गई जर्सी
प्रधानमंत्री से मुलाकात करने भारतीय टीम के साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी पहुंचे। दोनों ने प्रधानमंत्री को टीम इंडिया की जर्सी सौंपी। इस जर्सी पर नमो (नरेंद्र मोदी) लिखा हुआ था। 1 नंबर की ये जर्सी देखकर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए नजर आए।
टीम इंडिया ने पहनी थी स्पेशल जर्सी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए टीम इंडिया के सदस्यों ने स्पेशल जर्सी पहनी थी। इस जर्सी में बीसीसीआई के लोगो के साथ दो स्टार भी लगे हुए थे। जर्सी पर मोटे अक्षर में चैंपियंस लिखा हुआ था। अब खिलाड़ी इसी जर्सी में विक्ट्री परेड करेंगे। ये विक्ट्री परेड मुंबई में शाम 4 बजे से शुरू होगी।
मुंबई के लिए रवाना हुई टीम
भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद अब सीधा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुकी है। टीम दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। मुंबई पहुंचने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल में आराम करेंगे। इसके बाद शाम के 4 बजे नरीमन प्वाइंट से विक्ट्री परेड पर निकलेंगे। खिलाड़ी इस विक्ट्री परेड में चमचमाती हुई टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ खुली बस में सवार होंगे। इस विक्ट्री परेड में बड़ी संख्या में भारतीय टीम के फैंस भी शामिल होंगे। ये विक्ट्री परेड नरीमन प्वाइंट से निकलकर वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। जहां टीम इंडिया का बीसीसीआई सम्मान करेगी।
ये भी पढ़ें:- इस खास बस में सवार होकर निकलेंगे चैंपियंस, मुंबई में होगा खिलाड़ियों का स्वैग से स्वागत
ये भी पढ़ें:- Team India की वीडियो और तस्वीरों से भरा सोशल मीडिया, PM Modi के साथ खास मुलाकात
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 min agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines