T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप को लेकर अब टीम इंडिया का स्क्वाड भी सामने आ चुका है। जिसमें युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गा है। वहीं टीम इंडिया के स्क्वाड से जहां बहुत से फैंस खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस थोड़े निराश दिख रहे हैं क्योंकि इन फैंस के मुताबिक जो खिलाड़ी विश्व कप खेलने के हकदार थे उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम इंडिया के स्क्वाड पर खुलकर बात की है। इस दौरान सहवाग ने बताया कि उनका भी एक बंदा टीम में नहीं लिया गया है।
टीम इंडिया को लेकर सहवाग की राय
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आने के बाद अब पूर्व क्रिकेटर्स भी इस पर अपनी राय रख रहे हैं। वहीं क्रिकबज पर बोलते हुए टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि सेलेक्टर्स द्वारा चुनी गई टीम इंडिया काफी संतुलित दिख रही है। हमें इस टीम को सपोर्ट करना चाहिए। सेलेक्टर्स के लिए भी टीम चुनना काफी मुश्किल होता है और न ही वे सभी खिलाड़ियों को चुन सकते हैं। जिसके चलते केएल राहुल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा।
वहीं सहवाग ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम इंडिया में मेरा भी एक बंदा चुना नहीं गया है। दरअसल सहवाग ने पहले कहा था कि टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को भी चुना जाना चाहिए। जो फिलहाल आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।
केएल राहुल, रिंकू सिंह को नहीं मिला मौका
टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद कुछ फैंस को सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात की है कि केएल राहुल और रिंकू सिंह को टीम में नहीं चुना गया है। खासकर रिंकू को पहले से ही विश्व कप में खेलने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उनको भी मौका नहीं मिला है। रिंकू को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कैसा है न्यूयॉर्क में पिच का हाल, कितना हुआ काम..यहां पढ़ें पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रिंकू सिंह को नहीं मिला टीम में मौका, शाहरुख खान ने बढ़ाया हाथ; देखें Video
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: स्क्वाड जारी होने बाद भी टीम में हो सकता है बदलाव, इस खिलाड़ी के पास आखिरी मौका
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines