T20 World Cup 2024 Shreyas Iyer: टीम इंडिया का विश्व कप के लिए ऐलान होने के बाद जहां एक तरफ कई खिलाड़ियों की किस्मत खुली तो वहीं कई खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी। केएल राहुल से लेकर श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी इस बार विश्व कप टीम में जगह बनाने में नाकामयाब रहे।
वनडे विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर टीम का हिस्सा थे, वहीं अब अय्यर आईपीएल 2024 में केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि अय्यर के लिए आईपीएल 2024 अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। जिसके चलते उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया। वहीं अब अय्यर की मानसिक स्थिति को लेकर कोच ने बड़ा बयान दिया है।
कैसा है श्रेयस अय्यर का मानसिक संतुलन?
टी20 विश्व कप 2024 को लेकर सभी नजरें टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी थी। फैंस देखना चाहते थे कि इस बार किन-किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा। वहीं जब टीम का ऐलान हुआ तो कई खिलाड़ियों का उसमे नाम नहीं था और फैंस उनका नाम होने की उम्मीद कर रहे थे। जिनमें से केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर भी एक हैं।
अब केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि श्रेयस अय्यर मानसिक रूप से काफी मजबूत है उसको टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना गया लेकिन इस बात को उसने सकारात्मक रूप से लिया है। उसको पता है अब वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है। उसका ध्यान सिर्फ रन बनाने पर होता है चाहे टूर्नामेंट कोई भी हो।
आईपीएल 2024 में अय्यर का प्रदर्शन
भले ही इस सीजन केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हो लेकिन उनकी टीम काफी कमाल की फॉर्म में है। अभी तक केकेआर ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने 6 मैच जीते हैं। फिलहाल केकेआर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और तेजी के साथ प्लेऑफ की तरफ बढ़ रही है। वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी तक खेले गए 9 मैचों में 137 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। इस सीजन अय्यर के बल्ले से महज एक ही अर्धशतक निकला है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज, ICC ने रिलीज किया एंथम, Watch Video
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सेलेक्टर ने ये क्या कर दिया, जो अकेले जीता सकते थे मैच, उसे भी टीम में नहीं किया शामिल
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: सिर्फ शिवम दुबे ही नहीं… भारत को मिला हार्दिक के टक्कर का एक और ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines