T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल 2024 में नजर आ रहे हैं। सभी का फोकस आईपीएल के जरिए 1 जून से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर है। इस टूर्नामेंट का शानदार प्रदर्शन किसी भी खिलाड़ी को वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह दिला सकता है। 1 मई तक हर हाल में वर्ल्ड कप स्क्वाड जारी होना है। ऐसे में फर्स्ट हाफ यानी पहला एक महीना हर खिलाड़ी के लिए काफी अहम है। भारतीय खिलाड़ी परफॉर्म कर भी रहे हैं। पिछले सीजन से टीम इंडिया तक पहुंचे रिंकू सिंह ने अपनी जगह पक्की कर ली थी वहीं अब उनके ही जैसा एक और खिलाड़ी उनकी ही जगह के लिए खतरा बन गया है।
कौन है वो खिलाड़ी?
दरअसल हम बात कर रहे हैं शिवम दुबे की जो टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्लस पॉइंट साबित हो सकते हैं। वह एक शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ-साथ मीडियम पेस गेंदबाज भी हैं। उनकी बल्लेबाजी का जौहर पिछले दो साल में आईपीएल में दिखा जिसके बाद टीम इंडिया में भी उनकी वापसी हो गई है। अब आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना चाहेंगे। उन्होंने मंगलवार को गुजरात के खिलाफ 23 गेंदों पर 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद चर्चा होने लगी है कि क्या टीम इंडिया को एक और खतरनाक फिनिशर मिल गया है।
रिंकू सिंह के लिए खतरा?
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में रिंकू सिंह ने भी टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में अपनी जगह सीमेंट कर ली है। इसके बाद यह भी तय माना जा रहा है कि शिवम दुबे खेले ना खेलें पर रिंकू सिंह की जगह पक्की है। मगर शिवम दुबे ने अगर इस तरह का फॉर्म जारी रखा तो सेलेक्टर्स उसे नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। वह भी रिंकू सिंह के अलावा एक खतरनाक फिनिशर हो सकते हैं। इतना ही नहीं वह गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। उनकी जगह टीम इंडिया में बन सकती है। प्लेइंग 11 में भी जगह बनाने की बात आएगी तो एक ऑलराउंडर हमेशा बेहतर कॉम्बिनेशन देता है, तो उस लिहाज से शिवम रिंकू पर खतरा बन सकते हैं।
https://twitter.com/GaurangBhardwa1/status/1772639093110743252
शिवम दुबे के आंकड़ों पर एक नजर
शिवम दुबे की बात करें तो वह भारत के लिए भी 1 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। 2019 के बाद 2023 में सीधे उनकी टीम में वापसी हुई थी। इस दौरान उन्होंने कड़ा अभ्यास किया और आईपीएल 2022 में सीएसके में आते ही उनकी किस्मत बदली। उनका बल्ला चला और वह टीम के लिए उपयोगी साबित हुए। उनके नाम आईपीएल में 53 मैच खेलकर करीब 30 की औसत और 140 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1191 रन दर्ज हैं। वह चार विकेट भी ले चुके हैं।
भारत के लिए वह आयरलैंड, अफगानिस्तान सीरीज के अलावा एशियन गेम्स में भी खेले थे। आईपीएल 2022 में शिवम ने 11 मैच खेलकर 289 और 2023 में 16 मैच खेलकर 418 रन बनाए थे। वह एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया के लिए निभा सकते हैं। 1 जून से 29 जून तक यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- SRH vs MI: रोहित शर्मा ने फ्लाइंग किस देकर मयंक अग्रवाल का उड़ाया मजाक, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Points Table: CSK ने राजस्थान से छीनी टॉप पोजीशन, GT की हार से RCB को हुआ फायदा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines