हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: 'खिलाड़ियों को कितना बुरा लगा होगा...' पूर्व दिग्गज का टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया न्यूयॉर्क में विश्व कप को लेकर जमकर तैयारी कर रही है। 1 जून को भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ वार्मअप मैच खेलेगी। विश्व कप को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज का कहना है कि इस बार भारतीय टीम चैंपियन बनेगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 team india Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर फैंस की नजरें टीम इंडिया पर टिकी हैं। टीम इंडिया को इस बार विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। 1 जून को भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ वार्मअप मैच खेलेगी। पिछले कई सालों से टीम इंडिया आईसीसी की कोई भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया अहम मुकाबलों में हार जाती है।

वनडे विश्व कप 2023 में भी फैंस को ऐसा ही देखने को मिला था। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब टीम इंडिया को लेकर पूर्व दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है।

सुरेश रैना बोले- हम विश्व कप जीतेंगे

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) को लेकर आज सुरेश रैना अपनी टीम इंडिया चैंपियंस के कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में इंडिया चैंपियंस की नई जर्सी लॉन्च की गई है। इस कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा, रोहित शर्मा की टीम ने अपना सबकुछ झोंक दिया और कड़ी मेहनत की। अगर हमें अपनी हार पर इतना दुख हुआ तो सोचिए खिलाड़ियों को कितना बुरा लगा होगा। इस बार हम विश्व कप जीतेंगे बस हमें थोड़ा समय दीजिए। हमारी टीम काफी कमाल की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: Opening Ceremony में परफॉर्म करेंगे कई स्टार; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

वार्मअप मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

वार्मअप मैच में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होने जा रहा है। ये मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली वार्मअप मैच को मिस कर सकते हैं। क्योंकि कोहली अभी तक न्यूयॉर्क में टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े हैं।

विज्ञापन

अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत टीम इंडिया 5 जून से करने जा रही है। 5 जून को टीम इंडिया का सामना आयरलैंड के साथ होगा। इसके बाद 9 जून को भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से होगी। इस मैच का दुनियाभर के करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित ने नेट्स पर इस खिलाड़ी को दिए खास टिप्स, Playing 11 में हो सकती है एंट्री

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न हार्दिक..न सूर्यकुमार, टीम इंडिया के लिए ‘X फैक्टर’ साबित होगा स्टार खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola