T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारत की हार के बाद फैंस टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की चाहत है कि वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला टी20 विश्व खिताब को अपने नाम कर लिया जा सके। टी20 विश्व कप का आगाज 1 जून से होने वाला है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। बीसीसीआई पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। चलिए आपको बताते हैं विश्व कप में कैसी हो सकती है भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन।
युवाओं ने टीम सेलेक्टर को किया खुश
भारत को टी20 विश्व कप 2024 के लिए ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत के अलावा कनाडा, यूएसए, पाकिस्तान और आयरलैंड भी है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इससे साफ है कि यह आईसीसी टूर्नामेंट बेहद ही रोमांचक होने वाला है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारतीय टीम पर कई अटकलें लगाई जा रही है। भारत के किन विस्फोटक खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा, या फिर किन खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा, यह अभी तक सस्पेंस ही बना हुआ है। लेकिन भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से टीम सेलेक्टर को काफी प्रभावित कर लिया है और प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने के लिए मजबूत दावेदारी भी पेश कर दी है।
जायसवाल को मिलेगा मौका
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 दोहरे शतक भी जड़े थे। जायसवाल ने एक सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा वह किसी भी भारतीय द्वारा किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे साफ है कि जायसवाल को ना सिर्फ टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया जाएगा, बल्कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल सकती है।
रिंकू सिंह भी बिखेरेंगे जलवा
भारत का एक और विस्फोटक बल्लेबाज है रिंकू सिंह। आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलने वाले खिलाड़ी रिंकू सिंह को एक मैच ने ही हीरो बना दिया, जब उन्होंने एक ही ओवर में 30 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद बल्लेबाज की भारतीय टीम में एंट्री हुई, जहां खिलाड़ी ने विरोधी गेंदबाजों के खूब छक्के छुड़ाए थे। इसके कारण से अब उन्हें टी20 विश्व कप में भी जरूर खेलने का मौका मिल सकता है।
विश्व कप में भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
भारत के ग्रुप स्टेज मुकाबले के शेड्यूल
5 जून- भारत बनाम आयरलैंड (न्यूयॉर्क)
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान (न्यूयॉर्क)
12 जून- भारत बनाम अमेरिका (न्यू यॉर्क)
15 जून- भारत बनाम कनाडा (फ्लोरिडा)
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
15 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
22 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
58 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines