T20 WC 2024 Team India: टी20 विश्व कप 2024 के आगाज में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है। फिलहाल ज्यादातर टीमों के खिलाड़ी आईपीएल 2024 में धमाल मचाकर अपनी टी20 विश्व कप की तैयारियों को और ज्यादा मजूबत कर रहे हैं। विश्व कप को लेकर ज्यादातर टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है।
टीम इंडिया का स्क्वाड भी सामने आ चुका है। टीम इंडिया में तीन तेज गेंदबाजों को चुना गया है। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि आखिर प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह का जोड़ी दार कौन होगा? हालांकि अब कुछ हद तक इसकी तस्वीर साफ हो चुकी है।
बुमराह का जोड़ी दार बनेगा ये गेंदबाज
आईपीएल 2024 में 4 मई को 52वां मुकाबला गुजरात टाइंटस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैचो को आरसीबी ने 4 विकेट से जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छलांग लगाई। वहीं इस मैच में आरसीबी की जीत में टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई। तबीयत खराब होने के चलते सिराज न सिर्फ ये मैच खेले बल्कि अपनी खतरनाक गेंदबाजी से गुजरात के बल्लेबाजों को चारों खाने चित भी किया।
इस मैच में सिराज ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 2 अहम विकेट अपने नाम किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। सिराज का ये सीजन शुरुआत में कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन पिछले कुछ मैचों से सिराज काफी खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने एक बारि फिर से साबित कर दिया कि आखिर उनकी आरसीबी में क्या अहमियत है।
मोहम्मद सिराज ने अब टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार बनने की दावेदारी ठोक दी है। हालांकि इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी नाम शामिल है लेकिन सिराज अब प्लेइंग इलेवन से अर्शदीप सिंह का पत्ता काट सकते हैं।
हालांकि अर्शदीप सिंह इस सीजन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। भले ही अर्शदीप थोड़े महंगे साबित हो रहे हो लेकिन टीम को समय-समय पर विकेट भी निकाल कर दे रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन के लिए बुमराह का जोड़ीदार बनने के लिए इन दोनों तेज गेंदबाजों में टक्कर देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी विश्व कप, लिस्ट में धाकड़ खिलाड़ी शामिल
ये भी पढ़ें:- GT vs RCB: कौन है मानव सुथार? डेब्यू मैच में ही विराट कोहली ने की पिटाई; फैंस का रिएक्शन वायरल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस ना हो निराश! प्लेऑफ में ऐसे पहुंचेगी RCB, इन टीमों की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines