T20 World Cup 2024 Team India: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने सफर का आगाज करने जा रही है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इस पर तमाम क्रिकेट प्रशंसक अपने-अपने हिसाब से मंथन करने में जुटे हुए हैं। वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी इस चुनौती से जूझ रहे हैं। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है, जिससे प्लेइंग इलेवन चुनना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। सबसे अहम बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरह के साथ दूसरे छोर से कौन गेंदबाजी की शुरुआत करेगा? इस पर अब एक पूर्व स्टार ने सलाह दी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में आधी-आधी रात तक क्यों जग रहे कीवी खिलाड़ी, कोच ने बताई असली वजह
‘सिराज के बजाय इस खिलाड़ी को करें शामिल’
भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना है कि मोहम्मद सिराज शुरुआत में तो अच्छी लय में प्रदर्शन करेंगे, लेकिन डेथ ओवरों में उनका फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है। हाल ही में हुए आईपीएल-2024 में सिराज ने रॉयल चैलेंजर बेंग्लुरू के लिए खेलते हुए 14 मैच में 9.19 की इकोनॉमी से कुल 15 विकेट झटके हैं। वह नई गेंद के साथ तो शानदार खेलते हैं, लेकिन डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी करने के लिए उन्हें खुद की गेंदबाजी पर काफी काम करना बाकी है। इस कारण से उथप्पा ने कहा कि विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जिस मैदान पर बाउंड्री के लिए तरसे SL-SA, भारत के यहां 3 मुकाबले
बुमराह के साथ ये गेंदबाज करे शुरुआत
बता दें कि रॉबिन उथप्पा ने यह बयान रविश्चंद्र अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बात करने के दौरान दिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या से करानी चाहिए। हार्दिक के पास अब गति के साथ स्विंग भी है, जो भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का काम कर सकते हैं। जबकि डेथ ओवर में बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह मैच विनिंग खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
21 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines