T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2024 में व्यस्त है। इसके बाद टीम इंडिया को टी20 विश्व कप खेलना है जिसको लेकर कुछ खिलाड़ी आईपीएल के बीच में ही अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। वहीं विश्व कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के महज एक अभ्यास मैच खेलने की उम्मीद है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व कप से पहले न्यूयॉर्क में एक अभ्यास मैच कराने पर जोर दिया है।
आईसीसी ने न्यूयॉर्क नहीं टीम इंडिया को दिया दूसरा स्थान
भारतीय टीम को विश्व कप में अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ न्यूयॉर्क के स्टेडियम पर खेलना है। जिसके चलते ही बीसीसीआई ने न्यूयॉर्क में एक अभ्यास मैच कराने पर जोर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट ने टीम इंडिया के सामने फ्लोरिडा में एक अभ्यास मैच खेलने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में टीम इंडिया आईपीएल से सीधा फ्लोरिडा नहीं जाना चाहेगी। भारत के लिए अभ्यास मैच खेलना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब कुटाई करते हैं विराट कोहली, देखें पूरे आंकड़े
विश्व कप से पहले टीम इंडिया के पास नहीं कोई इंटरनेशनल मैच
जहां एक तरफ इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें विश्व कप से पहले टी20 सीरीज खेलने वाली है तो वहीं टीम इंडिया के पास कोई टी20 सीरीज नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए अभ्यास मैच खेलना बेहद जरूरी हो जाता है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में खेल रहे हैं। जिसके बाद सीधे सभी खिलाड़ी विश्व कप खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। बात अगर टीम इंडिया के अभ्यास मैच की करे तो रिपोर्ट्स के अनुसार 25 या 26 मई को ये अभ्यास मैच हो सकता है।
पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी 21 मई को विश्व कप के लिए रवाना होंगे लेकिन फिर इस तारीख को टाल दिया गया। पहले वे खिलाड़ी रवाना होंगे जिनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो गई है। टीम इंडिया अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत आयरलैंड के साथ मैच खेलकर करेगी। विश्व कप में टीम इंडिया के 4 लीग मैच होंगे। जिसमें से फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, बताए सेमीफाइनल-फाइनल में जाने वाली टीमों के नाम
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
53 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines