T20 World Cup 2024: टीम इंडिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश के साथ वार्मअप मैच खेला। वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 60 रनों से धूल चटाई। वहीं अब टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। वार्मअप मैच के बाद ये सवाल उठ रहा है। क्योंकि इस मैच में कप्तान रोहित के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया। हालांकि संजू इसमें फेल हो गए।
यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला मौका
वार्मअप मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी देखकर फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल नहीं बल्कि संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया। जिसके बाद से फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर टूर्नामेंट के मुकाबलों में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा। हालांकि इसको लेकर विराट कोहली के नाम पर भी काफी चर्चा चल रही है।
ये भी पढे़ं:- T20 WC 2024: मैदान में घुसा रोहित का जबरा फैन, यूएस पुलिस ने दबोचा; कप्तान ने की रिकवेस्ट
विराट या जायसवाल कौन करेगा ओपनिंग?
वार्मअप मैच में जहां एक तरफ विराट कोहली ने हिस्सा नहीं लिया था तो वहीं यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। जबकि इन दोनों खिलाड़ियों का नाम रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चल रहा है। हालांकि विराट कोहली ने कभी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग नहीं की है लेकिन आईपीएल में जरूर विराट आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देते हैं।
आईपीएल में विराट को ओपनिंग करते हुए आंकड़े भी काफी शानदार है। इस सीजन विराट का बल्ला खूब चला और वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वहीं दूसरी तरफ कई पूर्व क्रिकेटर भी विराट को टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि ये तो मैच के दौरान ही पता चल पाएगा कि आखिर रोहित शर्मा का असली जोड़ीदार कौन होगा?
ये भी पढे़ं:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की Playing 11 से इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
ये भी पढे़ं:- IND vs BAN: टीम इंडिया की जीत में चमके ये 5 खिलाड़ी, 3 रहे गुनहगार
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines