Team India Squad on Basis of IPL 2024 Performance: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किन खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा, यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। आईपीएल में कई ऐसे घातक खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदर्शन देखकर लगता है कि अगर इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में खिलाया जाए, तो विश्व कप जरूर भारत का होगा। चलिए आपको बताते हैं अगर आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम बनाई जाती, तो भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता। आपको बता दें कि अगर आईपीएल में प्रदर्शन देखा जाए, तो इस टीम से विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को शामिल नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विनिंग फिफ्टी लगाने के बाद ध्रुव जुरेल का ‘सैल्यूट’ वाला जश्न वायरल, लिखा ‘For You Papa’
संजू सैमसन होते टीम के कप्तान
बता दें कि अगर आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन होता, तो इस टीम का कप्तान रोहित शर्मा को नहीं, बल्कि संजू सैमसन को बनाया जाता। संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स कमाल के फॉर्म में चल रही है। राजस्थान इस सीजन अभी तक कुल 9 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 8 मैचों में जीत मिली है। इससे साफ है कि संजू सैमसन कप्तानी के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। संजू ना सिर्फ अपनी कप्तानी में बल्कि बल्लेबाजी में भी खूब कमाल दिखा रहे हैं। यही कारण है कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नहीं, बल्कि संजू सैमसन होते।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स अभी भी हो सकती है प्लेऑफ से बाहर, जानें ये अनोखा समीकरण
इन अनकैप्ड खिलाड़ियों की भी एंट्री
आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शानदार खेल दिखा रहे हैं, लेकिन वे अभी तक भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इस टीम में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों की एंट्री होती। अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ाने वाले खिलाड़ी मयंक यादव, धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, मिडिल ओवर में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले खिलाड़ी शशांक सिंह के अलावा भी कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को एंट्री मिलती। इस स्क्वाड में मुश्किल से कुछ ही अनुभवी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता।
ये भी पढ़ें:- T20 WC से पहले पाकिस्तान ने चल दी बड़ी चाल, भारत को विश्व कप जिताने वाले दिग्गज को बनाया हेड कोच
आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर ऐसी होती भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रियान पराग, साई सुदर्शन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, शिवम दुबे, ऋषभ पंत, मयंक यादव, संदीप शर्मा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, टी नटराजन, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव
संबंधित खबरें
टैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
41 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
1 hr agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines