T20 World Cup 2024 Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 2024 का आगाज 2 जून से होने वाला है। इसको लेकर रोहित शर्मा की सेना अपनी कमर कस चुकी है। भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि फिर से आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 वाली गलती नहीं दोहराई जाए और खिताब अपने नाम किया जाए। लेकिन इस बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम 3 खिलाड़ियों को छोड़कर विश्व कप खेलने के लिए यूएसए रवाना हो सकती है। ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी और टीम इंडिया उन्हें छोड़कर क्यों यूएसए रवाना हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- पूर्व दिग्गज ने हेड कोच बनने के दिए संकेत! जल्द खत्म हो सकता है टीम इंडिया का इंतजार
कब यूएसए जा सकती है टीम इंडिया
आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर खबर आ रही है कि 25 मई को टीम इंडिया यूएसए के लिए रवाना हो सकती है। यह रिपोर्ट टाइम्स ऑफ इंडिया की है। अगर ऐसा होता है, तो आईपीएल के बीच ही भारतीय टीम विश्व कप खेलने के लिए रवाना हो जाएगी। ऐसे में गौर करने वाली बात है कि 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम में जो भी शामिल खिलाड़ी फाइनल की टीम में होंगे, भारतीय टीम उन्हें छोड़कर विश्व कप के लिए रवाना हो जाएगी। यह आज के मुकाबले पर आधारित होगा। आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर आज यानी 24 मई को राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इन दोनों में से जो भी टीम जीतेगी, वह केकेआर के खिलाफ फाइनल खेलेगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, खतरनाक गेंदबाज नहीं खेलेगा विश्व कप
इन 3 खिलाड़ियों को छोड़ कर जा सकती है टीम इंडिया
कोलकाता नाइट राइडर्स में एक भी ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो भारतीय टीम के स्क्वाड में विश्व कप के हिस्सा होंगे। इसके अलावा हैदराबाद में भी एक भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो भारत के लिए विश्व कप खेलने वाला है। ऐसे में फैंस की पूरी नजर राजस्थान रॉयल्स पर टिकी हुई है। आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में अगर राजस्थान रॉयल्स की जीत होती है, तो वह कोलकाता के खिलाफ 26 मई को फाइनल खेलेगी। इस परिस्थिति में भारतीय टीम 3 खिलाड़ियों को छोड़कर यूएसए चली जाएगी। राजस्थान में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप टीम के हिस्सा हैं। इन 3 खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल शामिल हैं। क्वालीफायर 2 जीतने के बाद ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल फाइनल खेलने के बाद यूएसए के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines