T20 World Cup 2024 Bangladesh vs Sri Lanka: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है। हर मुकाबले के बाद अंकतालिका का समीकरण बदलता दिख रहा है। विश्व कप 2024 का 15वां मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया, इस मैच में बांग्लादेश को जीत मिली है। इस जीत के साथ श्रीलंका का सुपर-8 में क्वालीफाई करने का सपना भी टूटता दिख रहा है। श्रीलंका इस विश्व कप अभी तक खेले गए दोनों लीग मुकाबले हार चुका है, ऐसे में अब उसका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर पाना मुश्किल लग रहा है। श्रीलंका को इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब श्रीलंका बांग्लादेश के खिलाफ भी 2 विकेट से हार गया है।
ये टीम सुपर-8 के लिए कर सकती है क्वालीफाई
बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों ग्रुप डी में शामिल हैं। श्रीलंका की इस हार से वह सुपर-8 से तो बाहर हो ही सकता है, इसके साथ अब टॉप की 2 टीमें भी लगभग तय होती दिख रही है। बांग्लादेश की जीत के बाद अंदाजा लगाना आसान हो गया है कि सुपर 8 के लिए ग्रुप डी से कौन सी 2 टीमें क्वालीफाई करने वाली है। बता दें कि ग्रुप डी में फिलहाल पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है। अफ्रीका ने श्रीलंका को ही हराकर यह पोजीशन हासिल की है। अब अफ्रीका को 3 और लीग मैच खेलने हैं, जिनमें बांग्लादेश, नेपाल और नीदरलैंड से मुकाबले होंगे। अफ्रीका इन 3 मैचों में से आसानी से 2 मुकाबले अपने नाम कर लेगा। अगर 2 मैच नहीं भी जीत पाता है, तो अच्छे नेट रन रेट से एक मैच जीतकर भी क्वालीफाई कर सकता है।
दूसरे स्थान के लिए ये टीम कर सकती है क्वालीफाई
इसके अलावा दूसरे स्थान पर क्वालीफाई करने वाली टीम बांग्लादेश हो सकती है। बांग्लादेश और नीदरलैंड दोनों एक-एक मैच जीत चुका है। नीदरलैंड कमजोर टीम है, ऐसे में उसके लिए अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। नीदरलैंड ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया है। इससे साफ है कि अफ्रीका के बाद ग्रुप डी से क्वालीफाई करने वाली टीम बांग्लादेश हो सकती है। ऐसे में ग्रुप डी से नेपाल, नीदरलैंड और श्रीलंका का पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
6 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
19 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines