T20 World Cup 2024 South Africa Squad: आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए आज साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों रयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन को विश्व कप के लिए टीम में जगह दी गई है।
2 अनकैप्ड खिलाड़ी, एक गेंदबाज तो एक बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में रयान रिकेल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस टूर्नामेंट में रिकेल्टन ने बल्लेबाजी करते हुए 173 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे। रयान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके अलावा ओटनील बार्टमैन ने इस टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी की थी। इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए ओटनील ने 8 मैचों में 18 विकेट हासिल किए थे।
टी20 विश्व कप 2024 में इस बार साउथ अफ्रीका टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में सौपी गई है। इस टूर्नामेंट के लिए इस बार अफ्रीका की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है। वहीं आईपीएल 2024 में साउथ अफ्रीका के कई बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। एडेन मार्करम से लेकर हेनरिक क्लासेन तक शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीका टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘जडेजा को नहीं होना चाहिए टीम का हिस्सा..’ पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या स्टार खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी? शानदार प्रदर्शन के बाद हो सकता है टीम इंडिया से इग्नोर
ये भी पढ़ें:- LSG vs MI: मैच से पहले लखनऊ के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा खतरनाक खिलाड़ी
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
39 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines