T20 World Cup 2024 SL vs SA: श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच सोमवार को टी-20 विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका की टीम 77 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स ने मिलकर उन्हें सस्ते में निपटा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका को भी ये छोटा टार्गेट अचीव करने में पसीने छूट गए। टीम ने 17वें ओवर में जाकर ये मुकाबला 6 विकेट से जीता।
पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही
श्रीलंका की इस हार के बाद नासाउ की पिच और कप्तान वानिंदु हसरंगा के फैसले पर कई सवाल उठ रहे हैं। हसरंगा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला क्यों लिया? मैच के बाद उन्होंने सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की। हसरंगा ने कहा- पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही था। हमारे बल्लेबाज यहां 160-170 रन बनाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मैं ईमानदारी से कहना चाहता हूं कि ये 120 रन का विकेट था, खासकर हमारे गेंदबाजों के साथ।
अच्छा स्कोर बनाना चाहते थे
कप्तान को पिच कैसी लगी? इस सवाल के जवाब में हसरंगा ने कहा- हमने अपनी गेंदबाजी की ताकत के साथ खेला। हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला भी इसी आधार पर लिया। हम अच्छा स्कोर बनाकर उसका बचाव करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका। हसरंगा ने आगे के मैचों के लिए कहा- यह टूर्नामेंट की शुरुआत है। हम जानते हैं कि हमारी गेंदबाजी में ताकत है। हम चाहते हैं कि बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करें। इससे हम निश्चित तौर पर आगे बढ़ सकते हैं।”
एडेन मार्करम ने पिच पर क्या कहा?
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने इस जीत के बाद पिच पर बयान दिया। उन्होंने कहा- जीत से खुश हूं। बल्लेबाजी थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली थी। ये काफी कठिन विकेट था, खासतौर पर बल्लेबाजी के नजरिए से ये काफी मुश्किल था। फिर भी हमने रन बनाने का कोई तरीका ढूंढ़ लिया। पिच पर कम उछाल उन चीजों में से एक है। हम इससे काफी कुछ सीख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘ये IPL नहीं है…’ मोहम्मद कैफ ने मुश्किल पिच पर दिया जीत का मंत्र
ये भी पढ़ें: क्या राहुल द्रविड़ फिर बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? दिग्गज ने खुद तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Nassau की पिच पर उठे सवाल, श्रीलंका 77 पर ढेर, टीम इंडिया का क्या होगा हाल?
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस इस टीम से खेलने के लिए तैयार, बनाए जा सकते हैं कप्तान
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘वर्ल्ड कप हार जाओ, लेकिन भारत से मत हारना…’ रिजवान के बयान ने छेड़ी बहस
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऋषभ पंत के फैंस ने जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे सलाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
24 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
24 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines