Hardik Pandya May Replace in T20 World Cup 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी है। हार्दिक इस आईपीएल सीजन कुछ खास फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। वह ना ही तो बल्लेबाजी में कमाल दिखा पा रहे हैं और ना ही गेंदबाजी में ऑलराउंडर का जलवा दिख रहा है। आईपीएल के आगाज से पहले बीसीसीआई ने कहा था कि रोहित शर्मा कप्तान और हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। लेकिन हार्दिक का आईपीएल में प्रदर्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि उपकप्तानी तो दूर की बात है, उनका टीम में जगह बनना भी मुश्किल हो गया है। भारत को एक ऑलराउंडर खिलाड़ी मिल गया है, जो हार्दिक से भी घातक है और इस आईपीएल अच्छे फॉर्म में भी दिख रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ईशान और गिल नहीं… अब ये दिग्गज खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग
हार्दिक का खराब प्रदर्शन जारी
बीते दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम सेलेक्टर के बीच स्क्वाड को लेकर बातचीत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस मीटिंग में हार्दिक पांड्या को लेकर भी चर्चा हुई है कि उन्हें खिलाना चाहिए या फिर नहीं। माना जा रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल के बाकी मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं करेंगे, तो उन्हें स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें कि हार्दिक ने आईपीएल 2024 के शुरुआती दोनों मुकाबले में गेंदबाजी की थी, लेकिन दोनों में हार्दिक की खूब पिटाई हुई थी। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी से दूरी बना ली। अगले 3 मैचों में खिलाड़ी ने सिर्फ 1 ओवर गेंद कराई थी। इसको लेकर पांड्या पर सवाल खड़े होने लगे थे। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने कहा कि हार्दिक यकीनन चोटिल हो गए हैं, इसी कारण से वह गेंदबाजी नहीं करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: एक-दो नहीं, बल्कि 3 ग्रुप में बंटी है मुंबई इंडियंस, देखें किस ग्रुप में कौन खिलाड़ी शामिल
यह ऑलराउंडर खा सकता है हार्दिक की जगह
इसके बाद हार्दिक अगले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजी के लिए आए, लेकिन इस मैच में भी उनकी जमकर पिटाई हो गई। इस खराब फॉर्म को देखते हुए बताया जा रहा है कि पांड्या का विश्व कप टीम से पत्ता कट सकता है। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को टीम में शामिल किया जाएगा। बता दें कि शिवम शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। वह जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी से भी टीम का साथ दे सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवम इस रेस में हार्दिक पांड्या से आगे निकल चुके हैं। अगर पांड्या बाकी बचे मैचों में अच्छी गेंदबाजी कराते हैं, तो उन्हें स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, नहीं तो उनकी जगह शिवम दुबे को खिलाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 पर आए 5 बड़े अपडेट, विराट कोहली कर सकते हैं ओपनिंग, रियान की भी होगी एंट्री!
हार्दिक पांड्या इस सीजन अभी तक कुल 6 मुकाबले खेल चुके हैं। इन 6 मैचों में उन्होंने 145 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 131 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 3 विकेट झटके हैं। दूसरी ओर शिवम दुबे कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। दुबे ने अभी तक खेले गए 6 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 242 रन बना चुके हैं। खास बात है कि उन्होंने 163 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इससे साफ है कि शिवम दुबे ऑलराउंडर खिलाड़ी की रेस में हार्दिक से काफी आगे हैं।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
21 mins agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
35 mins agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
41 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
2 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines