T20 WC 2024: हार्दिक को लग सकता है करारा झटका, ये धांसू खिलाड़ी ऑलराउंडर की रेस में आगे

This Player May Replace Hardik Pandya: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। टीम सेलेक्टर हार्दिक पांड्या से अधिक रुचि किसी और खिलाड़ी में दिखा रहे हैं। यह ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक से भी काफी प्रभावी दिख रहा है।

T20 World Cup 2024 Shivam Dube May Replace Hardik Pandya in Squad

हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya May Replace in T20 World Cup 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी है। हार्दिक इस आईपीएल सीजन कुछ खास फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। वह ना ही तो बल्लेबाजी में कमाल दिखा पा रहे हैं और ना ही गेंदबाजी में ऑलराउंडर का जलवा दिख रहा है। आईपीएल के आगाज से पहले बीसीसीआई ने कहा था कि रोहित शर्मा कप्तान और हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। लेकिन हार्दिक का आईपीएल में प्रदर्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि उपकप्तानी तो दूर की बात है, उनका टीम में जगह बनना भी मुश्किल हो गया है। भारत को एक ऑलराउंडर खिलाड़ी मिल गया है, जो हार्दिक से भी घातक है और इस आईपीएल अच्छे फॉर्म में भी दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक का खराब प्रदर्शन जारी

बीते दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम सेलेक्टर के बीच स्क्वाड को लेकर बातचीत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस मीटिंग में हार्दिक पांड्या को लेकर भी चर्चा हुई है कि उन्हें खिलाना चाहिए या फिर नहीं। माना जा रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल के बाकी मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं करेंगे, तो उन्हें स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें कि हार्दिक ने आईपीएल 2024 के शुरुआती दोनों मुकाबले में गेंदबाजी की थी, लेकिन दोनों में हार्दिक की खूब पिटाई हुई थी। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी से दूरी बना ली। अगले 3 मैचों में खिलाड़ी ने सिर्फ 1 ओवर गेंद कराई थी। इसको लेकर पांड्या पर सवाल खड़े होने लगे थे। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने कहा कि हार्दिक यकीनन चोटिल हो गए हैं, इसी कारण से वह गेंदबाजी नहीं करा रहे हैं।

विज्ञापन

यह ऑलराउंडर खा सकता है हार्दिक की जगह

इसके बाद हार्दिक अगले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजी के लिए आए, लेकिन इस मैच में भी उनकी जमकर पिटाई हो गई। इस खराब फॉर्म को देखते हुए बताया जा रहा है कि पांड्या का विश्व कप टीम से पत्ता कट सकता है। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को टीम में शामिल किया जाएगा। बता दें कि शिवम शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। वह जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी से भी टीम का साथ दे सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवम इस रेस में हार्दिक पांड्या से आगे निकल चुके हैं। अगर पांड्या बाकी बचे मैचों में अच्छी गेंदबाजी कराते हैं, तो उन्हें स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, नहीं तो उनकी जगह शिवम दुबे को खिलाया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या इस सीजन अभी तक कुल 6 मुकाबले खेल चुके हैं। इन 6 मैचों में उन्होंने 145 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 131 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 3 विकेट झटके हैं। दूसरी ओर शिवम दुबे कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। दुबे ने अभी तक खेले गए 6 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 242 रन बना चुके हैं। खास बात है कि उन्होंने 163 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इससे साफ है कि शिवम दुबे ऑलराउंडर खिलाड़ी की रेस में हार्दिक से काफी आगे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ