T20 World Cup 2024 Pakistan Cricket: टी20 विश्व कप 2024 से पहले एक बार फिर से पाकिस्तान टीम का कप्तान बन चुका है। बाबर आजम फिर से टीम के कप्तान बन चुके है। इससे पहले शाहीन अफरीदी को पाक की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। जिसके बाद शाहीन की कप्तानी मे टीम न्यूजीलैड से टी20 सीरीज हारी थी। जिसके बाद पाक क्रिकेट बोर्ड में काफी उठापटक भी हुई। शाहीन अफरीदी को कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को फिर से टीम का कप्तान बनाया गया।
जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में गुजबाजी की खबरे सामने आने लगी थी। सोशल मीडिया फैंस पोस्ट शेयर कर रहे थे कि शाहीन कप्तानी चले जाने से नाराज है। वहीं अब शाहीन ने पाकिस्तान टीम की गुटबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
‘पाक टीम में सबकुछ ठीक’
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पॉडकास्ट पर बोलते हुए शाहीन अफरीदी ने बताया कि पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक चल रहा है। कभी-कभी छोटी-छोटी नोंकझोंक हो जाती है ऐसा हर परिवार में होता है भाई-भाई के बीच भी होता है लेकिन फिर भी सब एक होते हैं। हमारे खिलाड़ी एक-दूसरे की बात अच्छे से सुनते हैं। हम भी उनकी बात सुनते हैं। हमारा काम क्रिकेट खेलना है हमें देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करके उनके चेहरे पर खुशी लानी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB और CSK दोनों ही हो सकती है प्लेऑफ की रेस बाहर, प्वाइंट्स टेबल का नया समीकरण आया सामने
हाल ही में पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को बाबर आजम की कप्तानी में 2-1 से जीता है। टी20 विश्व कप से पहले अब पाकिस्तान को इंग्लैंड के साथ भी टी20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए पाक टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज का पहला मैच 22 मई को खेला जाएगी। वहीं दूसरी तरफ से अभी तक टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान नहीं हुआ है। विश्व कप में पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 जून से करेगी। पाक टीम का पहला मुकाबला यूएसए के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- M Chinnaswamy Stadium: होम ग्राउंड पर चेन्नई को हरा पाएगी बेंगलुरु? आंकड़ों ने बढ़ाई RCB फैंस की टेंशन
ये भी पढ़ें:- हरभजन ने T20 WC को लेकर IPL शेड्यूल को बताया था गलत, कुंबले ने दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
13 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines