T20 World Cup 2024 Semi Final: विश्व कप में 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली भारत पहली टीम बन गई है। अभी तक ग्रुप-1 से एक टीम को और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में से सेमीफाइनल में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांस अफगानिस्तान के माने जा रहे है।
इन 3 टीमों ने बनाई जगह
सेमीफाइनल में ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने जगह बनाई है। जबकि ग्रुप-1 से भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय टीम ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने यूएसए को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
इन 3 टीमों में जंग जारी
सुपर-8 में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुप में 4-4 टीमें थी। वहीं दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली है। ग्रुप-2 से टॉप 2 टीमें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहुंच गई है। जबकि ग्रुप-1 से अभी तक एक ही टीम कन्फर्म हो पाई है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: सीधे फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, सामने आया गजब समीकरण
अब ग्रुप-1 की 3 टीमों ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच जंग छिड़ी है। इन तीनों टीमों में से एक टीम ही आगे पहुंच पाएगी। इसको लेकर सभी की नजरें अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मैच पर टिकी है। इस मैच के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस सबसे ज्यादा माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World cup 2024: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत की जीत का टर्निंग पॉइंट, बुमराह ने ‘चालाकी’ से पलट दी ऑस्ट्रेलिया की बाजी, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
19 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines