T20 World Cup 2024 Team India Semifinal: टीम इंडिया के लिए फिर टेंशन बढ़ने लगी है। भारतीय टीम विश्व कप जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें भारतीय टीम की जीत हुई थी। इसके बाद भारत का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है। लेकिन समीकरण को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि टीम इंडिया का सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया से सामना हो सकता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया जो लगातार भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- WI vs UGA T20 WC 2024: कौन हैं अकील होसैन? जिन्होंने युगांडा की तोड़ दी कमर, वेस्टइंडीज को दिलाई विशाल जीत
इस तारीख को हो सकता है IND vs AUS
बता दें कि भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में शामिल है। आईसीसी ने ग्रुप ए में टीम इंडिया को वरियता दे रखी है, ऐसे में अगर टीम इंडिया दूसरे स्थान पर भी रहकर सुपर-8 में क्वालीफाई करती है, तो भी वह ए1 की पोजीशन पर ही रहेगी। इसके अलावा आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया को वरीयता के हिसाब से ग्रुप बी में दूसरे पोजीशन पर रखा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अगर टॉप पर भी क्वालीफाई करती है, तो भी वह बी2 की पोजीशन के लिए क्वालीफाई करेगा। ऐसे में सुपर-8 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को भिड़ंत हो सकती है। 80 फीसदी यह मुकाबला होना तय माना जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया आसानी से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकता है, ऐसे में 24 फरवरी को दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज की जीत से साफ हुआ सुपर-8 का समीकरण, इन 7 टीमों की क्वालिफिकेशन लगभग तय!
फाइनल में कैसे हो सकता है भारत-ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में एक ही ग्रुप में रहने वाला है। अगर दोनों टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाती है, तो दोनों को पहले ग्रुप में रखा जाएगा, जिसमें ए1, बी2, सी1 और डी2 पोजीशन पर रहने वाली टीमें होंगी। ऐसे में दोनों बड़ी टीमें एक ही ग्रुप के हिस्सा होंगे। सुपर-8 की सभी आठ टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। ऐसे में पहले ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर सकता है। ऐसे में अगर पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत होती है और दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत होती है, तो दोनों टीमें फिर से फाइनल में भी खेलते नजर आएगी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
22 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
45 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines