India vs England Semi Final: आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार था। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार है। ये मुकाबला गुयाना में 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने कई सवाल हैं। मसलन, दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं है। गुयाना में काफी गर्मी है और पिच को लेकर भी टेंशन बढ़ी हुई है। हालांकि भारतीय कप्तान को इन सबके बजाय एक चीज की सबसे ज्यादा टेंशन है। रोहित ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में इसका राज खोला।
”मुझे बस एक बात की चिंता”
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने गुयाना की पिच पर मिलने वाले लाभ के सवाल पर कहा- मैं इसे किसी भी तरह के एडवांटेज के रूप में नहीं देखता। मेरा मानना है कि इंग्लैंड के कई खिलाड़ी इस मैदान पर खेल चुके होंगे। वहीं ओवरहेड कंडीशंस की बात करें तो ये किसी के हाथ में नहीं हैं। रोहित ने आगे कहा- मुझे बस एक बात की चिंता है कि अगर मैच देर से शुरू हुआ तो हम चार्टर फ्लाइट मिस कर सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि यह ICC और वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड का सिरदर्द है। फिलहाल हमारा ध्यान मैच जीतने पर है। रोहित शर्मा ने पिच को लेकर ये भी कहा कि यहां बहुत गर्मी है और पिचें भी सूखी हैं। अगर यहां रिवर्स स्विंग नहीं होगी तो कहां होगी? हम इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेल रहे हैं।
रिजर्व डे नहीं
दरअसल, दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। अगर बारिश आती है तो इस मैच के लिए 250 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे। अगर उसके बावजूद मैच पूरा नहीं हो पाता है तो इसे रद्द कर टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दे दिया जाएगा क्योंकि भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। खास बात यह है कि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के बीच सिर्फ एक ही दिन का गैप है। फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। दोनों वैन्यू के बीच करीब 1 हजार किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में अगर टीम इंडिया सेमी फाइनल जीतती है तो मैच खत्म करने के तुरंत बाद ट्रैवल करना होगा। जिससे खिलाड़ियों को थकान हो सकती है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: इंजमाम उल हक के बॉल टेंपरिंग आरोप पर रोहित शर्मा को आया गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल से पहले राशिद खान को लगा बड़ा झटका, ICC ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी जिम्बाब्वे सीरीज से हुआ बाहर
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: भारत-इंग्लैंड के मैच पर बारिश का खतरा! रिजर्व डे भी नहीं
ये भी पढ़ें: SA vs AFG: अफगानिस्तान के ये 5 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका पर पड़ेंगे भारी, विश्व कप में चौंका रहे आंकड़े
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: गेंदबाजों को मिलेगी मदद या बैट्समैन मचाएंगे धमाल, जानें त्रिनिदाद की पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें: AFG vs SA: साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल का टिकट कटा सकती है अफगानिस्तान, ये 3 वजह दे रहीं जीत की गारंटी
ये भी पढ़ें: Video: बड़े मुकाबलों में चोकर साबित होती है साउथ अफ्रीका, क्या अफगानिस्तान का फाइनल में पहुंचना हो गया तय?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines