T20 World Cup Super-8 Scenario: T20 वर्ल्ड कप के 24 मुकाबलों के बाद चार टीमों का फैसला हो चुका है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 3-3 जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है, जबकि नामीबिया और ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। बाकी बची हुई टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं और ज्यादातर टीमों ने तीन मुकाबले भी खेल लिए हैं। इन सबके बीच दो ऐसी छोटी टीमें निकलकर सामने आई हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर वर्ल्ड चैंपियन टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
सुपर-8 खेल सकती हैं ये दो छोटी टीमें
स्कॉटलैंड और यूएसए, इन दोनों छोटी टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में लगभग जगह पक्की कर ली है। स्कॉटलैंड के 3 मैचों में 5 अंक हैं और अपने ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया (क्वालीफाई) के बाद दूसरे पायदान पर है। वहीं, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही यूएसए की टीम ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर किया और अब सुपर-8 में जाने की दहलीज पर खड़ी है। वह एक जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। उसके अपने ग्रुप में 4 अंक (2 मैच) हैं और भारत (4 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर है।
हलक में अटकी इन चैंपियन टीमों की जान
पूर्व चैंपियन पाकिस्तान और इंग्लैंड की जान हलक में अटकी हुई है। हालात ऐसे हैं कि इन दोनों बचे हुए मैच जीतने के बाद भी बाकी टीमों का मुंह देखना पड़ेगा। इंग्लैंड (1 अंक) के दो मैच बचे हैं और उसके सुपर-8 में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इतना ही नहीं अगर स्कॉटलैंड (5 अंक) बचा हुआ मुकाबला जीत जाती है तो वो सुपर-8 में जगह बना लेगी, क्योंकि उसके 7 अंक हो जाएंगे। इंग्लैंड के सिर्फ 5 ही अंक रहेंगे। दूसरी तरफ पाकिस्तान को अपना आखिरी ग्रुप मैच जीतना ही होगा और दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने दोनों मुकाबले हार जाए। इसके बाद भी रन रेट का पेंच फंसेगा। ऐसे में पाकिस्तान को बड़े अंतर से अपना मैच जीतना होगा।
ये भी पढ़ें: India vs USA: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका का बाहर होना तय
ग्रुप-डी में मौजूद 2014 की चैंपियन टीम श्रीलंका बाहर होने की कगार पर है। उसके 3 मैचों में सिर्फ 1 ही अंक है। बचा हुआ मैच जीतकर भी श्रीलंका की टीम को नीदरलैंड (2 अंक) और बांग्लादेश (2 अंक) के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इन दोनों टीमों में से कोई एक भी अगर अपना मुकाबला जीत जाती है तो श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हो सकती है बाहर? जानें ये समीकरण
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
12 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
38 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines