T20 World Cup 2024: इस आईपीएल में भारतीय विकेटकीपर अपनी-अपनी टीमों की ओर से शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल तक…सबका बल्ला तूफान मचा रहा है। विकेटकीपर्स के इस शानदार प्रदर्शन ने सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का विकेटकीपर कौन होगा, इसे लेकर तलाश तेज है। इस बीच संजय मांजरेकर ने अपनी पसंद बताई है। मांजरेकर ने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत का नाम लिया है।
वह 60 गेंदों में शतक जड़ सकता है
मांजरेकर ने न सिर्फ उन्हें स्क्वाड में सबसे ऊपर चुना है, बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी है। मांजरेकर ने कहा कि हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं। इसलिए इस बात को लेकर लगातार बहस हो रही है। मेरे लिए एक विकल्प के तौर पर केएल राहुल और संजू सैमसन हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी काफी रोमांचक हैं, लेकिन जब बात ऋषभ पंत की है, तो मैं हर 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में उनका समर्थन करूंगा। आगे मांजरेकर ने कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी है जो 60 गेंदों में शतक लगाएगा और मैच जीतकर दिखाएगा।
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6: रजत पाटीदार ने मयंक को जमकर तोड़ा, आपने देखे ये गगनचुंबी छक्के?
पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी
मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- ऋषभ पंत अपने एटीट्यूट से अलग तरह के व्यक्ति हैं। उन्हें उस तरह का मंच मिलना चाहिए, जिससे अपना प्रदर्शन करने का खुलकर मौका मिले। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके- छक्के जड़े। पंत ने 43 गेंदों में 5 चौके-8 छक्के ठोक 204.65 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 88 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बीच सीजन दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल, इस स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री
पंत अब तक आईपीएल 2024 के 9 मैचों में 342 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 48.86 के औसत और 161.32 की स्ट्राइक रेट से ये रन जड़े हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ऋषभ पंत ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा दी है। वह सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रिंकू सिंह को विराट कोहली से मिला खास तोहफा, पूरी शिद्दत से चाही थी ये चीज
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: दो वर्ल्ड कप दिला चुके दिग्गज ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल बाहर
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
59 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines