This Player May Replace Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान करने वाली है। ऐसे में टीम को लेकर करोड़ों फैंस के मन में सस्पेंस बरकरार है। किन खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाया जाएगा, या फिर किसे बाहर किया जाएगा, जल्द ही इस राज से पर्दा उठने वाला है। इस बीच भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए एक ऐसे खिलाड़ी ने दावा ठोका है, जो किसी को यकीन नहीं हो रहा है। यह खिलाड़ी ‘आउट ऑफ सिलेबस’ हैं, जिसके बारे में कोई बात भी नहीं कर रहा है, लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि वह टीम से सूर्या का पत्ता काट सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खतरनाक खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के लिए बुरी खबर आई, T20 WC में ये घातक खिलाड़ी हो सकता है उपकप्तान
यह घातक खिलाड़ी काट सकता है सूर्या का पत्ता
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज भले ही 1 जून से होने वाला है, लेकिन इसको लेकर फैंस में अभी से रोमांच देखा जा रहा है। आईपीएल के बीच भी फैंस की नजर टी20 विश्व कप पर टिकी हुई है। आईपीएल में वैसे तो कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है, जो भारतीय टीम से सूर्यकुमार यादव का पत्ता काट सकता है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी साई सुदर्शन है। साई इस आईपीएल सीजन कमाल के फॉर्म में दिख रहे हैं। साई ने आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 135 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारी भी निकली है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: दिग्गज खिलाड़ी को लगा करारा झटका, बोर्ड ने विश्व कप से किया ड्रॉप
इस सीजन सूर्यकुमार का कैसा है प्रदर्शन
आईपीएल 2024 का ऑरेंज कैप फिलहाल विराट कोहली के पास है। लेकिन इस रेस में साई सुदर्शन भी अधिक पीछे नहीं है। ऑरेंज कैप की रेस में 447 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रुतुराज गायकवाड़ हैं, जबकि तीसरे स्थान पर साई सुदर्शन का ही नंबर आता है। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस सीजन अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका है। सूर्या ने आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 171 की स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं। सूर्या को वनडे विश्व कप में भी खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे, ऐसे में हो सकता है कि साई सुदर्शन को उनकी जगह टीम में शामिल किया जाए।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
4 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
4 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
4 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
6 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines