हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs NEP: विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच, आखिरी बॉल तक भी नहीं पता था जीतेगा कौन?

T20 World Cup 2024 SA vs NEP: साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसको अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर जीत लिया।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 SA vs NEP South Africa won by 1 run

T20 World Cup 2024 SA vs NEP: टी20 विश्व कप में आज साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच एक बेहद ही रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में नेपाल जैसी कमजोर टीम ने साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी। भले ही अंत में साउथ अफ्रीका इस मैच को जीत गई हो लेकिन उनको ये जीत काफी मुश्किल से मिली। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को महज एक रन से अपने नाम किया।

नेपाल ने अफ्रीका को 115 रन पर रोका

इस मैच में साउथ अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 115 रन ही बना सकी। अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रीजा हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें:-USA ने रचा इतिहास, सुपर-8 में पहुंचने के साथ T20 WC 2026 के लिए भी किया क्वालीफाई

विज्ञापन

वहीं नेपाल की तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुशल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीपेंद्र सिंह ने 3 विकेट झटके।

तबरेज शम्सी की शानदार गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका ने इस मैच को जीतने के लिए नेपाल के सामने 116 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी और अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर मैच को जीत लिया।

विज्ञापन

इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तबरेज शम्सी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत तबरेज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘पाकिस्तान टीम ने किया क्वालीफाई, लेकिन…’ विश्व कप से PAK के बाहर होते ही मीम्स की बरसात

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कुर्बानी के जानवर…पाकिस्तान के बाहर होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola