Mahmudullah LBW Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप में रोंगटे खड़े कर देने वाले मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में रोमांच का नजारा देखने को मिला। सांसें रोक देने वाले इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, लेकिन वह 1 रन ही बना सकी और 4 रन से मुकाबला हार गई। बांग्लादेश इससे पहले जीत के बेहद करीब थी। उसने साउथ अफ्रीका के दिए 114 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मिडल ओवर्स में अच्छी साझेदारी की, लेकिन आखिरकार उसे हार का सामना करना पड़ा। करीबी मुकाबले में बांग्लादेश की इस हार के बाद अंपायर्स के कुछ फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने इस हार के बाद सवाल उठाए हैं।
वसीम जाफर ने उठाए सवाल
वसीम जाफर ने एक्स पर लिखा- अंपायर ने महमूदुल्लाह को गलत तरीके से एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया। फिर गेंद लेग बाई से 4 रन के लिए गई। इसके बाद डीआरएस में फैसला पलटा गया, लेकिन बांग्लादेश को 4 रन नहीं मिले क्योंकि बल्लेबाज को एक बार आउट देने के बाद गेंद डेड हो गई। ऐसा भले ही गलत तरीके से हुआ। फिर दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 4 रनों से ही जीत लिया। बांग्लादेश के प्रशंसकों के लिए मुझे दुख महसूस हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा वाकया 17वें ओवर में हुआ। बांग्लादेश काफी अच्छी स्थिति में थी। उसके दो बल्लेबाज महमूदुल्लाह और तौहीद हृदोय सेट हो चुके थे। बांग्लादेश के पास इस समय 6 विकेट बाकी थी। उसे 23 गेंदों में 26 रनों की जरूरत थी। ओटनील बार्टमैन ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो महमूदुल्लाह बीट हुए। ये गेंद उनके पैर पर जाकर 4 रन के लिए चली गई, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। इसके बाद रिव्यू लिया गया तो गेंद स्टंप पर लगती दिखाई नहीं दे रही थी। आखिरकार अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा, लेकिन बांग्लादेश को क्रिकेट के नियम के कारण 4 रन नहीं मिल सके। बांग्लादेश को इसका नुकसान हुआ और वह 4 रन से मुकाबला हार गई।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: मैथ्यू वेड पर ICC का एक्शन, अंपायर से उलझने की मिली सजा
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया की Playing XI में हो सकते हैं बदलाव, 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की जीत के साथ हार की दुआ! एक झटके में खत्म हो जाएगा पाकिस्तान का सफर
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: क्या सिराज ने जानबूझकर मारी थी रिजवान को गेंद? Viral हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: बुमराह…हार्दिक नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी साबित हुआ ‘X फैक्टर’
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
13 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines