हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs AFG: 11 खिलाड़ियों ने टेके घुटने, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला ये '12वां' कौन?

T20 World Cup 2024 SA vs AFG: सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान के 11 बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए थे। लेकिन सबसे ज्यादा रन 12वें खास ने बनाए थे।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 SA vs AFG

T20 World Cup 2024 SA vs AFG: टी20 विश्व कप में आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। अफगानिस्तान इस मुकाबले को एकतरफा हारने के बाद विश्व कप से बाहर हो गई। पहली बार अफगानिस्तान का फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने एक दम से घुटने टेक दिए। अफगान टीम महज 56 रनों पर ही ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान के 11 खिलड़ियों ने उतने रन नहीं बनाए जितने 12वें खास ने बनाए थे।

किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए 10 से ज्यादा रन

इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी के सामने अफगान टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 11.5 ओवर में राशिद खान की टीम महज 56 रनों पर ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 10 रन अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाए थे। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया था। लेकिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाला 12वां कौन था?

हम बात कर रहे हैं इस मैच में अफगानिस्तान को मिले एक्सट्रा रन की। दरअसल अफगानिस्तान के 56 रनों में 13 रन एक्सट्रा के थे। अफगानिस्तान की तरफ से किसी भी खिलाड़ी इस मैच का सबसे ज्यादा स्कोर 10 रन था, जबकि टीम को 13 रन तो एक्सट्रा के रूप में मिल गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज कितनी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- सेमीफाइनल हारे लेकिन दिल जीते, विश्व कप को बना दिया यादगार, AFG की सफलता के पीछे रहा इनका हाथ

साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीता मैच

अफगानिस्तान द्वारा मिले 57 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से मैच को जीतकर पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानेसन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Video: हार के बाद टूटा अफगानिस्तान का दिल, देखें खिलाड़ियों की हालत

ये भी पढ़ें:- Video: इन 3 गलतियों ने अफगानिस्तान को करा दिया विश्व कप से बाहर, हाथ आया मौका गवांया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola