T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले आईसीसी ने भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को अवॉर्ड से नवाजा है। आईसीसी ने भारतीय टीम के 7 खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया है, जिनमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव भी शामिल हैं। इस दौरान जब कुलदीप यादव को अवॉर्ड मिल रहा था, तभी भरी सभा में रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव का मुंह बंद करा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुलदीप बल्लेबाजी करने को लेकर भी खुद को क्रेडिट दे रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें चुप करा दिया।
ये भी पढ़ें:- रोहित से लेकर सूर्या तक, T20 WC से पहले इन 7 भारतीय खिलाड़ियों को ICC ने किया सम्मानित
रोहित शर्मा ने कुलदीप को लेकर क्या कहा
भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2023 में शामिल रहने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कुलदीप को यह अवॉर्ड देने के लिए रोहित शर्मा से कहा गया। रोहित ने कुलदीप यादव को अवॉर्ड के तौर पर कैप सौंपते हुए कहा कि कुलदीप टीम के काफी अहम हिस्सा हैं। इस पर कुलदीप ने कहा कि लास्ट सीजन मेरे लिए काफी शानदार रहा था। मैंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दिया था। इस पर रोहित शर्मा ने हैरान होते हुए पूछा कि बल्ले से कब योगदान दिया था। कुलदीप ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने टेस्ट सीरीज में बन बनाए, इस पर रोहित ने कहा कि ये तो ओडीआई के लिए मिला है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC: मां को बचा नहीं पाए, स्पॉट फिक्सिंग में फंसे, इंडियन टीम में सेलेक्ट नहीं हुए; अब अमेरिका के लिए खेलेंगे
कुलदीप ने रोहित को किया रिप्लाई
इसके बाद रोहित शर्मा ने सभी के सामने कुलदीप को लेकर कहा कि मैं इस टीम का कप्तान हूं और मैंने कभी भी कुलदीप को बल्ले से योगदान देते नहीं देखा है। इस पर वहां उपस्थित सभी खिलाड़ी हंसने लगे। रोहित शर्मा ने भी हंसते हुए कुलदीप यादव को लेकर यह बयान दिया था। इसके बाद रोहित से लेकर कुलदीप तक और मौके पर उपस्थित बाकी खिलाड़ी भी हंसने लगे। कुलदीप ने भी अंत में हंसते हुए कहा थैंक्स रोहित भाई। बता दें कि यह सिर्फ एक हंसी मजाक का माहौल था, जिसमें रोहित ने कुलदीप को लेकर मजाक किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines